{"_id":"5f1b1b8a8ebc3e63b956edc4","slug":"lawyers-aware-of-e-filing-lakhimpur-news-bly413902951","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों को किया ई फाइलिंग के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों को किया ई फाइलिंग के प्रति जागरूक
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ सभागार में विचार रखते जिला जज शिव शंकर प्रसाद। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अदालतों ने भी वक्त के साथ बदलाव करते हुए ई फाइलिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की शुरुआत कर दी है। वकीलों को कंप्यूटराइज्ड जूडिशियल सिस्टम से जोड़ने की मुहिम में जिला जज शिवशंकर प्रसाद की अगुवाई में जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों को ई फाइलिंग के लिए जागरूक किया गया।
जिला अधिवक्ता संघ सभागार में घनश्याम अग्निहोत्री की अध्यक्षता में वकीलों के लिए कंप्यूटर क्लास आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि कोरोना संकट के चलते जिस तरह वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से सुनवाई हो रही है, उसी तरह अब जूडिशियल सिस्टम भी हाईटेक हो रहा है, द्वितीय अपर जिला जज शाम कुमार ने कहा कि वक्त के बदलाव के साथ वकीलों को भी अपने पेशे के प्रति अपडेट रहना होगा, ई कोर्ट सर्विसेज एप के माध्यम से पहले ही वकीलों को उनके मुकदमों के बारे में अग्रिम तिथि मुहैया कराई जा रही है, केसेज के बारे में एसएमएस भी भेजे जा रहे है। अब नए मुकदमे भी ई फाइलिंग के जरिए दाखिल किए जा सकेंगे। संचालन महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सप्तम एडीजे हेमेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे, राजकुमार त्रिवेदी, उमेश प्रताप सिंह चौहान, श्याम स्वरूप श्रीवास्तव, राकेश शुक्ल के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजनेश त्रिवेदी, संजीव वाजपेई, ज्ञान प्रकाश मिश्र, रामनरायन बाजपेई, कीर्ति शुक्ल, अमित त्रिपाठी, जावेद अली खां, सुजीत दीक्षित, अमरीक सिंह यादव, अनिल मिश्र, अमित द्विवेदी, करूणेश अवस्थी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
ऑनलाइन काउंसलिंग आज
अदालतों में कैसे ई फाइलिंग के जरिए मुकदमे दाखिल किए जा सकेंगे इस बारे में जूम एप डाउनलोड करने के बाद मीटिंग आईडी 2114218123 व पासवर्ड 1234 के जरिए शनिवार को तीन बजे वकील जुड़ सकते है। ऑनलाइन काउंसलिंग में सौरभ द्विवेदी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
पहले ही चल रही ऑन स्क्रीन सुनवाई
कोरोना संक्रमण के चलते जिला जज शिवशंकर प्रसाद और सीजेएम सीमा सिंह की कोर्ट पहले ही कंप्यूटर स्क्रीन पर ही सुनवाई कर रही हैं तो हाईकोर्ट में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हो रही है।