फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Late sun came out, people got relief from cold wave melt

देर से निकली धूप, लोगों को शीतलहर व गलन से मिली राहत......

Tue, 01 Feb 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Late sun came out, people got relief from cold wave melt
बांकेगंज में किसानों के खेतों में खिले गेंदा के फूल। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मौसम में आए बदलाव के चलते शीतलहर व गलन से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को सुबह देर से धूप निकली, जिससे लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि शाम होते ठंड फिर से पुराने अंदाज में आ गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अभी दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को बादल छाएंगे और शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे ठंड का असर बरकरार रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह भी शीतलहर व गलन का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

फूलों संग चेहरे भी खिले
बांकेगंज। कस्बा में सोमवार सवेरे से धूप खिली। ठंड से राहत मिलने पर सुबह से ही लोग सैर पर निकल पड़े। मेला मैदान में बच्चे खेलते नजर आए। बाजार में भी चहल-पहल दिखी। वहीं किसानों के खेतों में भी गेंदा फूल खिले नजर आए। ऐसा लग रहा था कि प्रकृति भी खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा रही है। घरों की छतों पर बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप तो शाम में बढ़ी सर्दी
मैैैलानी। तीन दिनों तक लगातार सूरज के दर्शन तक न हो सके थे, जिससे हांड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही थी। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा और बादल थे, लेकिन नौ बजे तक कोहरा छंटने के साथ ही बादल भी गायब हो गए, उसके बाद खिली धूप ने सर्दी से खूब राहत दी। महिलाओं और बच्चों ने छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। हांलांकि शाम होने पर सर्दी में फिर इजाफा हो गया। संवाद

बाजार में लौटी रौनक
पलियाकलां। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा और उसके बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए। पूरे दिन धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली, लेकिन धूप के बावजूद गलन बरकरार रहने से दोपहिया वाहन चालकों को ठंड का आभास हुआ। धूप निकलने से बाजार में भी चहल-पहल रही और रोजमर्रा की वस्तुएं लेने के लिए बाजार में ग्राहकों की आमद दिनभर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed