फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land of revenue team Illegal capture from deleted

राजस्व टीम ने घूरे की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा 

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां खीरी। Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Land of revenue team Illegal capture from deleted
अवैध कब्जे - फोटो : अमर उजाला
निबौरिया में ग्राम पंचायत के अवैध कब्जेदारों मे मची खलबली
विज्ञापन

लालापुर, भेड़ौरी ग्राम पंचायत की जमीनों पर भी भू-माफिया हैं काबिज 

थाना सिंगाही की ग्राम पंचायत निबौरिया में घूरे की आरक्षित जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने हटवा दिया है। इससे ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से अवैध रूप से काबिज लोगों में हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायत भेड़ौरी और लालपुर की कई बीघे जमीन पर भू-माफिया लंबे काफी अर्से से जमे हैं। लोगों ने इन जमीनों को भू-माफियाओं से छुड़वाकर भूमिहीनों को दिए जाने की मांग की है।  

ग्राम पंचायत निबौरिया में घूरे, खलिहान, मुक्तिधाम, होलिका दहन स्थल पर कई एकड़ के जोतकारों ने लंबे अर्से से अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इससे लोगों को घूरा डालने में दिक्कत होती थी। वृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने घूरे की जमीन पर मकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया है। राजस्व कानूनगो अनिल शुक्ला ने बताया कि गांव निवासी पूर्व बीडीसी मुन्नालाल वर्मा ने अवैध कब्जा होने की शिकायत एसडीएम से की थी, जिस पर टीम ने पैमाइश कर घूरे की जमीन पर काबिज हटवाया गया। इस दौरान होलिका दहन कि जगह की भी पैमाइश की गई। इससे पूर्व गांव निवासी छैलबिहारी यादव सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर मुक्तिधाम की पैमाइस कर अवैध कब्जा हटवाया जा चुका है। इधर ग्राम पंचायत भेड़ौरी और लालापुर ग्राम पंचायत की कई बीघा कृषि योग्य और घूरे आदि की भूमि पर भी कई एकड़ के जोतकार काबिज हैं। इन दोनों ग्राम पंचायत के लोगों ने एसडीएम से पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर खाली कराए जाने वाली भूिम को भूमिहीन लोगों को आवंटित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed