फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhipur Kheri bku farmer leader shootout case bullets fire on parked car ballistic team confirmed in its report

Lakhipur Kheri: पुलिस का दावा किसान नेता की खड़ी गाड़ी में मारी गई थी गोली, बैलिस्टिक टीम ने अपनी रिपोर्ट में की पुष्टि

Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
सार

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि वारदात के घटनास्थल का लखनऊ से आई बैलिस्टिक विशेषज्ञ टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट में  बैलिस्टिक विशेषज्ञ टीम ने बताया कि गाड़ी के टायर पर मारी गई गोली वादी के कथन के विपरीत खड़ी गाड़ी में मारी गई है ,जबकि दिलबाग सिंह ने बताया था कि चलती गाड़ी में गोली मारी गई है।

विज्ञापन
Lakhipur Kheri bku farmer leader shootout case bullets fire on parked car ballistic team confirmed in its report
भाकियू जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिकुनिया कांड के गवाह और भाकियू जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर हमले के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि चलती गाड़ी नहीं बल्कि खड़ी गाड़ी में गोली मारी गई थी। 

विज्ञापन


एसपी संजीव सुमन ने बताया कि वारदात के घटनास्थल का लखनऊ से आई बैलिस्टिक विशेषज्ञ टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट में  बैलिस्टिक विशेषज्ञ टीम ने बताया कि गाड़ी के टायर पर मारी गई गोली वादी के कथन के विपरीत खड़ी गाड़ी में मारी गई है ,जबकि दिलबाग सिंह ने बताया था कि चलती गाड़ी में गोली मारी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा गाड़ी के शीशों पर चली गोलियां भी एफआईआर में लिखवाए गए तथ्यों के विपरीत पाई गई हैं। एफआईआर में ड्राइवर की सीट की तरफ से गोली चलाने का जिक्र है, जबकि गाड़ी खड़ी कर गोली बायें और दायें दोनों दिशाओं से चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव सुमन ने बताया कि दिलबाग सिंह के दोनों साथी जितेंद्र व विपिन जो घटना से ठीक पूर्व दिलबाग सिंह के साथ थे, उनके द्वारा धारा 164 सीआरपीसी के अन्तर्गत  न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराये गए, जिनमे दिलबाग सिंह द्वारा शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऐसी किसी घटना को कारित करने की बात पूर्व में कही गई थी। मामले की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दिलबाग सिंह को गनर निलंबित होने के कारण 1 जून से दूसरा गनर मुहैया कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed