फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpurkheri latest update accused ashish mishra teni bail petition to be heard on nov 3rd Nov not today

लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत तीन की जमानत पर टला फैसला, अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई

Thu, 28 Oct 2021 02:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 Oct 2021 02:55 PM IST
सार

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के आरोपी बेटे आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने तीन नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की है। ऐसे में आशीष को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
Lakhimpurkheri latest update accused ashish mishra teni bail petition to be heard on nov 3rd Nov not today
आशीष मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र टेनी को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने तीन नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की है। ऐसे में आशीष को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही तीन नवंबर को ही आरोपी आशीष पांडेय और लव कुश की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी। तिकुनियां मामले में इन्हीं दोनों को पुलिस ने सबसे पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ही जेल में शिफ्ट किए गए थे आशीष
तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की प्लेटलेट्स में मंगलवार को काफी सुधार हुआ था, जिसके बाद उसे शाम सात बजे जिला अस्पताल से जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मंगलवार को हुई जांच में प्लेटलेट्स सवा दो लाख, खाना खाने के बाद शुगर 224 निकली, जबकि खाना खाने से पहले की शुगर नार्मल थी। अब आशीष मिश्र का इलाज जेल अस्पताल में ही चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र और तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष मिश्र की तबीयत खराब होने के बाद 23 अक्तूबर को पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने से एक दिन पहले ही जेल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां रात भर चले इलाज के बाद 24 अक्तूबर को उसे जिला अस्पताल के सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया था। जहां पर तीन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि के साथ शुगर भी बढ़ी निकली थी। 

जिला अस्पताल के सेफ वार्ड में तीन दिन तक इलाज चला। इसके बाद मंगलवार को फिर डॉक्टरों की टीम ने शुगर से लेकर प्लेटलेट्स की जांच कराई। सेहत में सुधार होने पर आशीष मिश्रा को मंगलवार शाम फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

तिकुनिया मामले की दो एफआईआर पर अबतक हुई 15 गिरफ्तारियां

तीन अक्तूबर को तिकुनिया बवाल में आठ लोगों की मौत के बाद देर रात और चार अक्तूबर के तड़के इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। पहली एफआईआर तिकुनिया थाने में दो बजकर 53 मिनट पर किसानों की तरफ से आशीष मिश्र मोनू समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखाई गई थी।

दो घंटे बाद ही मामले में सुबह करीब पांच बजे सदर थाने में भाजपा सभासद सुमित जायसवाल ने अज्ञात लोगों पर हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसका नंबर 220 था। पर्यवेक्षण टीम दोनों ही मामलों में लगातार पूछताछ कर रही है।

पहली एफआईआर में जहां आशीष मिश्र मोनू समेत कुल 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 220 नंबर एफआईआर की विवेचना में जांच टीम ने लंबी पूछताछ के बाद गुरुविंदर सिंह और विचित्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed