फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri vote Sixth place in the state

मतदान में लखीमपुर खीरी को सूबे में छठा स्थान

Fri, 11 Dec 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri vote Sixth place in the state
जिला और क्षेत्र पंचायत के चुनाव की तरह ही प्रशासन ने प्रधानी के चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। नतीजतन चार चरणों में हुए मतदान में खीरी जिला सूबे में छठे स्थान पर रहा है। इसके मुकाबले पड़ोसी जिला सीतापुर में कम मतदान हुआ है, जबकि पीलीभीत जिले में तीन फीसदी अधिक मतदान हुआ है।
विज्ञापन

सूबे में चार चरणों में मतदान संपन्न कराया गया है। सभी चरणों के आंकड़ों को मिलाकर ललितपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा है। ललितपुर में 83.77 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कराने में दूसरा स्थान पीलीभीत का रहा है। यहां 83.06 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहे अमरोहा जिले में 82.86 मतदान हुआ है। मतदान में चौथा स्थान झांसी जिले का है। यहां 81.36 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि पांचवा स्थान सहारनपुर है। वहां 80.63 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक खीरी जिले में चार चरणों में हुए मतदान का प्रतिशत 80.04 रहा है।
विज्ञापन

वहीं पड़ोसी जनपद सीतापुर 80 फीसदी मतदान के साथ सातवें स्थान पर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक खीरी जिले में प्रथम चरण में 83.39, दूसरे चरण में 79.41, तीसरे चरण में 81.01 और चौथे चरण में 75.48 फीसदी मतदान हुआ है। प्रथम चरण में ललितपुर 83.74 को छोड़कर सूबे में कहीं भी खीरी जिले के बराबर मतदान नहीं हुआ है। हालांकि आखिरी चरण में कम मतदान होने की वजह से खीरी जिला कई जिलों से पीछे रहा है। जिसकी वजह से कुल मतदान प्रतिशत में कमी आई है। इससे पहले जिला पंचायत में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न होने पर जिला खीरी सूबे के बेहतर पांच जिलों में चुुना गया था। जिस पर निर्वाचन आयोग ने डीएम किंजल सिंह को आयोग के दफ्तर में बुलाकर बधाई दी थी और प्रधानी के चुनाव के बाबत कई बिंदुओं पर चर्चा भी की थी। अब प्रधानी के चुनाव में छठे स्थान आने पर अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed