{"_id":"615ee2aa8ebc3ec8b024c2ed","slug":"lakhimpur-kheri-tikunia-case-father-gave-tahrir-to-file-a-report-on-shubham-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: शुभम के हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: शुभम के हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता ने दी तहरीर
Thu, 07 Oct 2021 05:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:36 PM IST
सार
तीन नामजद किसान नेताओं सहित अन्य अज्ञात आरोपी हैं। इन्हींं के खिलाफ शुभम के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के दौरान घायल
- फोटो : ट्विटर/कुलदीप भुल्लर
विस्तार
तिकुनिया बवाल कांड में प्रदर्शनकारियों की पिटाई से मारे गए शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा ने तीन नामजद किसान नेताओं समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तिकुनिया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें शुभम के साथ ही ड्राइवर हरिओम मिश्रा की भी हत्या करने का आरोप उन्हीं तीन नामजद किसान नेताओं पर लगाया गया है।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर आगे प्रदर्शन कर रहे अराजक तत्वों ने पथराव किया
मोहल्ला शिवपुरी निवासी विजय मिश्रा ने बताया है कि उनका पुत्र शुभम मिश्रा तीन अक्तूबर 2021 को दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने बनवीरपुर गया था। अपराह्न करीब तीन बजे शुभम और ड्राइवर हरिओम मिश्रा थार गाड़ी से मुख्य अतिथि को रिसीव करने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर आगे प्रदर्शन कर रहे अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
शुभम का पर्स, मोबाइल और सोने की चेन गायब
इसी दौरान दंगल देखने जा रहे लवकुश और आशीष पांडेय ने देखा कि अमनदीप सिंह संधू, महेंद्र सिंह, तेजेंदर सिंह विर्क समेत कई अन्य लोग लाठी व तलवार से शुभम मिश्रा व ड्राइवर हरिओम मिश्रा को मार रहे थे, जिससे लगी चोटों से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शुभम का पर्स, मोबाइल और सोने की चेन गायब है। इस बावत तिकुनिया थाना के प्रभारी निरीक्षक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। सीयूजी नंबर पर घंटी बजती रही, फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन