फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur kheri police interrogated ashish mishra in crime branch office two accused including ankit das arrested

लखीमपुर खीरी: पुलिस ने दूसरे दिन भी आशीष मिश्र से क्राइम ब्रांच के दफ्तर में की पूछताछ, अंकित दास समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 06:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Oct 2021 06:02 PM IST
सार

तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए ड्राइवर शेखर भारती को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने के बाद बुधवार को पुलिस रिमांड में भेजे जाने के लिए कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने बुधवार से तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की है। 

विज्ञापन
lakhimpur kheri police interrogated ashish mishra in crime branch office two accused including ankit das arrested
आशीष मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिकुनिया हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की पुलिस रिमांड के दूसरे दिन भी क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ जारी रही। वहीं अंकित दास ने बुधवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचकर डीआईजी के सामने सरेंडर कर दिया। उसके साथ वकील भी पहुंचे थे। इसके अलावा पुलिस ने लतीफ उर्फ काले को गिरफ्तार किया है। इससे इस कांड में कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआईटी फॉर्चूनर गाड़ी के मालिक व आशीष मिश्र उर्फ मोनू के करीबी अंकित दास निवासी बाबू बनारसी दास भवन बाबू बनारसीदास नगर लखनऊ को गिरफ्तार करने के लिए कई दिन से प्रयासरत थी, तो वहीं अंकित दास पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर करने की रणनीति बना रहा था। 
विज्ञापन


एसआईटी ने अंकित दास के घर पर नोटिस चस्पा कराई थी। इससे बुधवार को अंकित दास क्राइम ब्रांच दफ्तर में अपने वकील के साथ पहुंचा और डीआईजी के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके अलावा ड्राइवर लतीफ उर्फ काले निवासी घोसियाना देवकली थाना फरधान को गिरफ्तार कर लिया, जो घटना वाले दिन तिकुनिया में मौजूद था। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। हालांकि कोर्ट ने 14 दिन का रिमांड स्वीकृत को दोनों अभियुक्तों का न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा है। साथ ही विवेचक द्वारा कोर्ट से घटना के संबंध में सभी तथ्य विवेचना के दौरान सामने लाने के लिए अभियुक्तों को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड में देने के लिए अनुरोध किया है, जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अभियुक्त शेखर को तीन की रिमांड पर लिया
तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए ड्राइवर शेखर भारती को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने के बाद बुधवार को पुलिस रिमांड में भेजे जाने के लिए कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने बुधवार से तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की है। पुलिस ने शेखर को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed