{"_id":"618dfb207122ea2b793f0ef4","slug":"lakhimpur-kheri-in-tikuniya-case-after-dm-now-sp-is-appointed-sanjeev-suman-appointed-as-new-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: तिकुनियां कांड में डीएम के बाद अब एसपी नपे, संजीव सुमन को कमान, तीन आईपीएस व पांच पीपीएस अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: तिकुनियां कांड में डीएम के बाद अब एसपी नपे, संजीव सुमन को कमान, तीन आईपीएस व पांच पीपीएस अफसरों का तबादला
Fri, 12 Nov 2021 06:28 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:28 PM IST
सार
डीएम पर कार्रवाई के 14 दिन बाद एसपी पर कार्रवाई हुई है। आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन इससे पहले लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात थे। इसके अलावा पांच पीपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर एसपी विजय ढुल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखीमपुर खीरी कांड के करीब डेढ महीने बाद आखिरकार सरकार ने लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक विजय ढुल को भी हटा दिया है। इससे पहले पिछले महीने वहां के डीएम अरविंद कुमार चौरसिया को हटाया गया था। 2012 के आईपीएस अधिकारी विजय ढुल को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। सुमन अभी तक लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
ये था मामला
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के लिए 26 सितंबर को एक जनसभा में विवादित बयान देते हुए कहा था कि हम आपको सुधार देंगे, दो मिनट लगेंगे। इसके बाद किसानों ने मंत्री का विरोध शुरू कर दिया। तीन अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को एक कार्यक्रम में पहुंचना था। किसानों ने उनके हेलीपेड पर कब्जा कर लिया। इसके बाद जब किसान लौट रहे थे तो केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ियों ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और दो गाड़ियों में आग लगा दी। इस हिंसा में एक पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इनके अलावा सरकार ने एक अन्य आईपीएस अधिकारी अमित कुमार आंनंद को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित अभी तक मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इसी प्रकार पांच पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।
विज्ञापन
इनमें अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनात अखिलेश भदौरिया मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि पुलिस उपाधीक्षक इंदू सिद्धार्थ को मुरादाबाद से अलीगढ़, प्रयागराज में एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी आशुतोष तिवारी को मुरादाबाद, मनीष कुमार को मुरादाबाद से प्रयागराज एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार अग्रहरी को सीबीसीआईडी मुख्यालय से मुरादाबाद भेजा गया है।