{"_id":"6167c918cdd112768a0dd233","slug":"lakhimpur-kheri-case-update-police-gears-up-investigation-crime-scene-recreation-at-tikunia","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत अन्य आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, करवा रही सीन रिक्रिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत अन्य आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, करवा रही सीन रिक्रिएशन
Thu, 14 Oct 2021 02:48 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:48 PM IST
सार
पुलिस सभी आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची। यहां टीम मुख्य आरोपी आशीष मिश्र, अंकित दास, गनर लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती को घटनास्थल पर ले जाकर सीन का रिक्रिएशन कराएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिकुनिया हिंसा मामले में जांच तेज करते हुए पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:15 बजे जेल में बंद तीन आरोपियों अंकित दास, गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राईवर शेखर भारती को रिमांड पर लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर गई। वहां आशीष मिश्र मोनू को पहले से ही रखा गया था। कुछ देर बाद पुलिस सभी आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची। यहां टीम मुख्य आरोपी आशीष मिश्र, अंकित दास, गनर लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती को घटनास्थल पर ले जाकर सीन का रिक्रिएशन कराएगी।
विज्ञापन
सड़कों पर पुलिस तैनात
एक तरफ पुलिस सीन रीक्रिएशन के लिए आरोपियों को ले गई है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। मीडियाकर्मियों को भी घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस बैरिकेड लगाकर सभी को बाहर ही रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक ने पुलिस पर उठाए सवाल
तिकुनियां कांड के 11 दिन बाद सदर विधायक योगेश वर्मा ने मामले में पुलिस पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले 9 अक्टूबर को वह मुख आरोपी आशीष मिश्र को लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा हिंसा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के मारे जाने के मामले में केस दर्ज न करने को लेकर गुरुवार को वर्मा ने कहा कि हमारे भी कार्यकर्ता उस दिन आताताइयों द्वारा मारे गए। क्या वो किसान नहीं थे? उनके परिवारों में भी रोष है।