फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur dominates in table tennis and netball

Lakhimpur Kheri News: टेबल टेनिस और नेटबॉल में लखीमपुर का दबदबा

Mon, 31 Aug 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur dominates in table tennis and netball
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यूपी बोर्ड) में चल रही तीन दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को टेबल टेनिस और नेटबॉल की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेटबॉल में लखीमपुर की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


टेबल टेनिस के बालिका बाल वर्ग में लखीमपुर की प्राह्वी पाण्डेय ने पहला स्थान हासिल किया। किशोर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की आस्था मिश्रा प्रथम, पलक श्रीवास्तव द्वितीय और लखीमपुर की आरूषी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। तरुण बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की श्रिया मिश्रा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


नेटबॉल में लखीमपुर की टीमों ने कई वर्गों में बेहतर प्रदर्शन किया। बालक बाल और तरुण बालक वर्ग में सीबीएसई विद्यालय की टीम प्रथम रही। किशोर बालक वर्ग में यूपी बोर्ड विद्यालय की टीम विजेता बनी। बालिका बाल, किशोर और तरुण वर्ग में भी यूपी बोर्ड विद्यालय की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। किशोर बालिका वर्ग में सीबीएसई टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण मंगलवार को होगा। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पदक, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed