फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kotwali circles show the last day of BJP members Josh

कोतवाली घेरो के अंतिम दिन भाजपाइयों में दिखा जोश

Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kotwali circles show the last day of BJP members Josh
bjp - फोटो : amar ujala
गोला और मैगलगंज में जोरदार प्रदर्शन-धरना, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

गोकशी के लिए कुख्यात भुड़वारा कूच का किया एलान

प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर थाना घेरो कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपाइयों में जबरदस्त जोश दिखा। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी और मैगलगंज में बहराइच की सांसद सावित्री फूलेबाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। जहां गोला में दो घंटे तपती धूप में कोतवाली का घेराव किया और राज्यपाल के नाम संबोधित जापन सीओ अनुराग दर्शन को दिया। वहीं मैगलगंज में भी काफी संख्या में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।
गोला गोकर्णनाथ। पूर्व विधायक अरविन्द गिरि के शिवम कांपलेक्स पर शनिवार को सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। करीब 11 बजे सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी के नेतृत्व में कोतवाली के गेट तक प्रदर्शन करते हुए गए, जहां धरना दिया। धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि सपा शासनकाल में हत्या, डकैती, राहजनी, गोकशी और पुलिसकर्मियों की हत्याओं की घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधियों को सपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है। धरने पर पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, गोला विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ईश्वरदीन वर्मा, अवधेश मिश्र, भाजपा जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद गंगवार, डॉ प्रीति, विजय कुमार माहेश्वरी, शिवकुमार बाजपेयी पिंटू आदि ने संबोधित किया।  इस मौके पर मुन्नालाल  अवस्थी, इंद्रजीत यादव, सुरजनलाल वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अनुराग गुप्त, कृष्ण कुमार शुक्ल,  विश्वनाथ सिंह, विनोद स्वर्णकार, अजय गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, शकुंतला  मिश्रा, रमेश पांडे, रेखा मिश्रा, हर्षल त्रिपाठी, फारुख अहमद आदि शामिल  रहे।
विज्ञापन

मैगलगंज। बहराइच की सांसद सावित्री फूलेबाई  के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रदेश में चाहे मायावती की सरकार बनी हो या फिर सपा की, भोली-भाली जनता ने खुद को हर बार ठगा महसूस किया है। सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। थाने का घेराव करने के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक  गुलाब शंकर पांडेय को सौंपा। इस मौके पर कस्ता भाजपा नेता सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी के भाजपा नेता श्याम किशोर अवस्थी, अंकुर यादव, मनोज वर्मा, दयाशंकर गुप्ता, राम शंकर गुप्ता, अतुल शुक्ला, नितिन मिश्रा, संदीप  पाण्डेय, रवि अवस्थी, वेदप्रकाश शुक्ला, विजय शुक्ला, श्याम किशोर तिवारी समेत काफी तादाद  में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


....जब हुआ भुड़वारा कूच का एलान
गोला गोकर्णनाथ। धरने पर गोवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विजय शुक्ला रिंकू ने कहा  कि कोतवाली के भुड़वारा गांव में गोकशी चरम पर है। सैकड़ों पशुओं को कार्यकर्ताओं ने मौत के मुंह से बचाया है, फिर भी गांव निरीह गोवंशी पशुओं का कत्लगाह बना हुआ है। उन्होंने जिलाध्यक्ष की अनुमति से जल्द ही भुड़वारा  कूच करने का एलान किया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने भी सहमति जताई।


बहराइच की सांसद के पहुंचने से भाजपाई गदगद
मैगलगंज। बहराइच की सांसद सावित्री फूलेबाई के थाना घेरो कार्यक्रम में पहुंचने पर यहां के भाजपा कार्यकर्ता गदगद हो गए। मोहम्मदी के श्याम किशोर अवस्थी ने सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed