फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapped girl students raped while going to school

Lakhimpur Kheri News: स्कूल जाते समय अगवा छात्राओं से दुष्कर्म

Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl students raped while going to school
लखीमपुर खीरी। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने वालीं कक्षा सात की दो छात्राओं को अगवाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार को दोनों छात्राएं कॉलेज के लिए निकली थीं मगर पहुंची नहीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग दो मोहल्लों की करीब 14 वर्षीय दो छात्राएं शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे घर से इंटर कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन दोनों नहीं पहुंची। कॉलेज प्रबंधन से मेसेज मिलने के बाद अभिभावक पुलिस के पास पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया था। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों राघव तिवारी और रौनक गुप्ता के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो क्लिप भी बनाई गई। वहां पर कुल पांच लड़के थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मोतीनगर निवासी राघव तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए का छात्र है, जबकि संकटा देवी मोहल्ला निवासी रौनक गुप्ता सर्राफा कारोबारी है। निरीक्षक अपराध राजेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया गया है। छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। छात्राओं को कोर्ट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed