फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri's name is registered in the India Book of Records due to the Every Village Pond Campaign

Lakhimpur Kheri News: हर गांव तालाब अभियान से खीरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kheri's name is registered in the India Book of Records due to the Every Village Pond Campaign
जिला प्रशासन को प्रमाणपत्र व मेडल देते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के निर्णायक प्रमिल द्विवेदी। स्र
लखीमपुर खीरी। हर गांव तालाब अभियान में लखीमपुर खीरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज हो गया है। टीम ने जनपद के तालाबों का भौतिक सत्यापन करने के बाद विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम और सीडीओ को प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन, सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग ने हर गांव तालाब अभियान नाम का विशेष अभियान चलाया। 15 मई से 15 जून तक सर्वाधिक 1030 तालाब जिले में बनाए गए। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने बुधवार को रिकॉर्ड की घोषणा कर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन

निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने कहा कि खीरी जिले ने यह सिद्ध कर दिया है कि ठोस इच्छाशक्ति और समर्पित प्रयासों से ग्रामीण विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। हर गांव तालाब अभियान अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल सुरक्षा की दिशा में एक जनांदोलन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में एक जनभागीदारी से उपजी ऐतिहासिक उपलब्धि है। कहा कि हमने एक महीने में 1000 से अधिक तालाबों की खोदाई का लक्ष्य पूरा किया और वह भी इस संकल्प के साथ कि पहली बारिश से पहले हर तालाब तैयार हो जाए।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 70 से 80 तालाब खोदे गए। करीब 700 एकड़ भूमि को जल संरक्षण योग्य क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed