फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri saving station on the relay hunger strike

खीरी रेलवे स्टेशन को बचाने को लेकर क्रमिक अनशन जारी

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन। Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kheri saving station on the relay hunger strike
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
- खीरी एकता परिषद के लोगों ने शुरू किया अनशन
विज्ञापन

- स्टेशन बचाने के लिए एकजुट हुए कई संगठन

अमान परिवर्तन के दौरान खीरी रेलवे स्टेेशन को बचाने को लेकर खीरी एकता परिषद के लोगों ने गुरुवार की देर रात से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। वहीं, खीरी विकास समिति, युवा शक्ति संगठन एवं खान ब्रर्दस कमेटी ने भी खीरी एकता परिषद के समर्थन में आकर अनशन में शामिल हो गए हैं। अनशन पर बैठे लोगों ने स्टेशन बचाने के लिए भूख हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।
खीरी स्टेशन को समाप्त किए जाने को लेकर खीरी कस्बा वासियों में आक्रोश है। स्टेशन बचाने के लिए खीरी एकता परिषद के बैनर तले मोहम्मद सलीम कस्सार, फारूक हुसैन, महताब आलम एवं अजमत खां ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है, जिसका समर्थन करते हुए शनिवार को खीरी विकास समिति, युवा शक्ति संगठन एवं खान ब्रर्दस कमेटी के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हो गए। इस दौरान सलमान रिजवी ने कहा कि यदि खीरी स्टेशन समाप्त हो जाने से 80 हजार की आबादी वाला यह कस्बा विकास के मामले में पिछड़ जाएगा। यूसुफ वारसी ने कहा कि खीरी स्टेशन को यथा स्थित में रखने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं, शफीक कुरैशी ने कहा खीरी स्टेशन को यथावत रखने की मांग पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन भूख हड़ताल में बदल जाएगा। स्टेशन बचाने के इस अभियान में कस्बे के अलावा आस पास के ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान रूपेश शर्मा, अशरफ खां, कदीर अहमद, अयूब अली, कुंवर सूर्यांश, अरुण सिंह, इशरत मेंबर, जीशान, अफसर अंसारी, डाक्टर जहीर खां, झसिया गांव के नाजिम अंसारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने
कांग्रेस नेता संतोष शर्मा ने खीरी स्टेशन को स्टेशन ही बनाए रखने की मांग केंद्र सरकार से की है। इनका कहना है कि यदि खीरी स्टेशन को समाप्त कर दिया गया, तो पचास हजार से अधिक आबादी वाले कस्बे का विकास रूक जाएगा। पंडित संतोष शर्मा ने खीरी स्टेशन को बचाने के लिए खीरी वासियों को हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिया है। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में भ्रमण करके किसान मांगपत्र भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed