फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri caught the man-eating tigers

पकड़ा गया खीरी का आदमखोर बाघ

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kheri caught the man-eating tigers
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- अगस्त में चार लोगों को इसी ने मारा था, पहले बाघिन बताया था
- आदमखोर घोषित कर जारी हुआ था डेथ वारंट
- अब लखनऊ के चिड़ियाघर में कटेगी उम्रकैद

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज में हाल ही में चार लोगों की जान लेने वाले बाघ को आखिर पकड़ लिया गया। अब तक वन विभाग के अफसर इसे बाघिन बता रहे थे। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे बाघ को ट्रैंक्विलाइज किया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही बाघ का डेथ वारंट जारी किया गया था, अब जिंदा पकड़े जाने के बाद उसे पिंजड़े में लखनऊ के चिड़ियाघर भेज दिया गया। वहीं उसे आजन्म कारावास की सजा काटना होगी।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज तहत खरेहटा बीट के छेदीपुर गांव के आसपास सक्रिय इस बाघ 17 से 30 अगस्त के बीच एक किशोरी समेत चार ग्रामीणों को मार डाला, जो जांच में सिद्ध भी हो चुका है। एक दिन पहले ही मंगलवार को कठिना पुल के पास भरिगवां निवासी 60 वर्षीय जानकी प्रसाद को भी हमला कर मारा था। इसके बाद वन विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि इससे और इंसानों की जान को खतरा हो सकता है। इसके चलते वन विभाग को इसे आदमखोर घोषित करना पड़ा। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्राविधान के अनुसार बाघ के खात्मे के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ओमेंद्र शर्मा ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और मुख्य वन सरंक्षक ईको डेवलपमेंट पीपी सिंह को नामित किया था। इसके साथ ही इसके लिए मौत की सजा मुकर्रर कर दी गई, लेकिन जिंदा ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

 
ट्रैंक्विलाइज करने के बाद बाघ की एक्सपर्ट डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने पड़ताल की तो वह नर बाघ निकला। प्रथम दृष्टया बाघ किसी बीमारी से पीड़ित प्रतीत हो रहा है, जिसका परीक्षण और इलाज लखनऊ के चिड़ियाघर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वाईपी शुक्ला, डीएफओ साउथ।
 
केनाइन टूटे होने की वजह से कर रहा था इंसानों पर हमला
बाघ को पकड़ने के लिए आई लखनऊ की टीम में शामिल वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डॉ. मसूख चटर्जी ने फिलहाल बाघ को आदमखोर मानने से इंकार करते हुआ कहा कि लखनऊ में पूरी स्वास्थ्य जांच होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। डॉ. चटर्जी ने बाघ के पकड़े जाने के बाद अमर उजाला से कहा कि लगभग तीन से साढ़े तीन वर्ष के बाघ का ऊपर का दांत (केनाइन) टूटा हुआ है, हो सकता है कि बाघ इसी कारण बड़े शिकार को छोड़कर छोटे शिकार कर रहा हो। हालांकि उसने दो पड्डे भी मारे हैं, जिससे अभी कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed