फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kayasthas worshiped the pen inkstand

कायस्थों पर कलम दवात की पूजा की

Fri, 13 Nov 2015 10:06 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
Kayasthas worshiped the pen inkstand
कस्बे में यम द्वितीया पर कायस्थ समाज के लोगों ने कुलजनक चित्रगुप्त की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। साथ ही कलम दवात की भी सामूहिक रूप से पूजा की।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार चित्रगुप्त का प्राक्ट्य यम द्वितीया के दिन ब्रह्मा जी के शरीर से हुआ था। ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न होने के कारण उन्हें कायस्थ कहा गया। ब्रह्मा जी ने उन्हें चित्रगुप्त का नाम देकर मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने के लिए यमराज के दरबार में नियुक्ति किया। चित्रगुप्त से जो संतानें उत्पन्न हुईं उन्हें कायस्थ कुल कहा गया। कायस्थ समाज इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। शुक्रवार कस्बे सहित आसपास गांव में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ धूप, दीप, नैवेद्य आदि से चित्रगुप्त की पूजा कर कायस्थ कुल की उन्नति और समृद्धि की कामना की। कलम-दवात का पूजन कर अपनी जीविका के स्थाई बने रहने की कामना की। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर मुरारी लाल श्रीवास्तव, गोपाल बिहारी सिन्हा, राजीव सिन्हा, अरुण सक्सेना सहित कायस्थ समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed