{"_id":"5d94dea78ebc3e013549a532","slug":"karnt-lakhimpur-news-bly378604679","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा पंखा में उतरे करंट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा पंखा में उतरे करंट से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। निर्माणाधीन पीएम आवास में खुले में रखे फर्राटा पंखा को बारिश होने पर पानी से बचाने के लिए उस पर पन्नी डालते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
मोहल्ला लाल बहादुर शास्त्री में पीएम आवास योजना के तहत झब्बू का मकान बन रहा है। पहली किश्त मिलने के बाद आवास का फाउंडेशन बन चुका है। पत्नी मंजू देवी और बच्चों ने रहने के लिए वहीं रहने के लिए पन्नी तान रखी थी। झब्बू खुद लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को भी वह लखनऊ में ही था। बेटी शालू ने बताया कि दोपहर को बारिश होने पर मां मंजू देवी (30) फर्राटा पंखे को पानी से बचाने के लिए उस पर पन्नी डालने लगीं। पंखा छूते ही करंट लगने से मंजू देवी जमीन पर गिर गईं। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस और लखनऊ में पति को घटना की जानकारी दी गई। मंजू के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी 13 साल की बेटी है।
पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन बुधवार दोपहर में हुई दस-पंद्रह मिनट की बारिश मंजू के लिए काल साबित हुई।
मंजू के पति झब्बू के नाम पीएम आवास स्वीकृत होने के बाद पिछले महीने ही उसे आवास की पहली किस्त मिली थी। इसके बाद झब्बू ने अपना कच्चा मकान तुड़वाकर उसे पक्का बनवाने के लिए नींव और पिलर खड़े करवा आवास का फाउंडेशन बनवा दिया था। अगली किस्त के इंतजार में पत्नी मंजू चार बच्चों के साथ फिलहाल निर्माणाधीन आवास में पन्नी तानकर गुजर-बसर कर रही थी। वार्ड सदस्य योगेश शंखवार ने बताया कि दूसरी किस्त का जियो टैग हुए पंद्रह-बीस दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी किस्त आई नहीं है।
विज्ञापन
अकेले झब्बू ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में नगर में दर्जनों ऐसे आवास हैं, जिनकी पहली किश्त आने के बाद उन्हें दूसरी किस्त का इंतजार है। लिहाजा इनमें से ज्यादातर लाभार्थी पहली किस्त में अर्धनिर्मित आवास में ही पन्नी आदि डालकर उसमें ही परिवार सहित गुजर-बसर कर रहे हैं। ऐसे में भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।