फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanya Shakti Vandan: On Ashtami, 1100 girls will be worshipped together

कन्या शक्ति वंदन : अष्टमी को 1100 कन्याओं का होगा सामूहिक पूजन

Wed, 09 Oct 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanya Shakti Vandan: On Ashtami, 1100 girls will be worshipped together
लखीमपुर खीरी। जनपद में पहली बार 1100 कन्याओं के सामूहिक पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। डीएम की विशेष पहल से यह आयोजन 10 अक्टूबर को राजापुर मंडी समिति परिसर में कराया जाना है। भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पूजन में शामिल होने वाली कन्याओं का चयन कर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर आदि शक्ति की आराधना करते हुए जिला ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या शक्ति वंदन समारोह होगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों की कक्षा एक, दो, तीन की ऐसी छात्राओं का पूजन होगा, जिनका निपुण अभियान में प्रदर्शन अच्छा नहीं है। प्रत्येक ब्लॉक से ऐसी 75-75 छात्राओं को चुना गया है। इस प्रकार कुल 1100 कन्याओं का पूजन होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल रहेंगे। साथ ही जिले के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजन को लेकर हुई बैठक में बीएसए को निर्देश दिए कि सभी कन्याएं स्कूल यूनिफॉर्म में हों। उन्हें लाने-ले जाने के लिए 30 वाहन लगाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग जलपान आदि की व्यवस्था कराएगा। प्रत्येक पांच बालिकाओं पर निगरानी के लिए एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शिक्षक बालिकाओं के अभिभावकों से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क में रहेंगे। कार्यक्रम के बाद बेटियों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने पूरे कार्यक्रम के बारे में बताया।


यह दिए जाएंगे उपहार
डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली 1100 बालिकाओं को बैग, टिफिन, बोतल, स्टील की प्लेट व दीवार घड़ी, एनीमिया की रोकथाम के लिए डाइट चार्ट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति से संबंधित पंफलेट आदि उपहार दिया जाएगा।



15 ब्लॉक तीन सुपर जोन
कार्यक्रम के लिए 15 ब्लॉकों को तीन सुपर जोन में बांटा गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है। लखीमपुर, नकहा, फूलबेहड़, बेहजम, कुंभी के जोनल अधिकारी डीसी मनरेगा, बिजुआ, बांकेगंज धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़ के जोनल अधिकारी पीडी डीआरडीए, मोहम्मदी, पसगवां, मितौली, पलिया, निघासन के जोनल डीसी एनआरएलएम हैं। सभी बीडीओ को ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed