फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kamalkant became the president of District Advocates Association and Rajeev became the minister.

Lakhimpur Kheri News: जिला अधिवक्ता संघ के कमलाकांत अध्यक्ष तो राजीव बने मंत्री

Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kamalkant became the president of District Advocates Association and Rajeev became the minister.
अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ता संघ चुनाव के नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित (बाएं) व महामं
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में देर रात तक चली मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद जी. ने वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाकांत दीक्षित को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। वहीं, महामंत्री राजीव पांडेय बने हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बलस्टर लाल पांडेय को निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के लिए शनिवार को हुए मतदान की मतगणना देर रात तक संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाकांत दीक्षित ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र पाल सिंह को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। शिवचंद्र शाह तीसरे स्थान पर रहे है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बलस्टर लाल पांडेय ने सर्वाधिक वोटों से संजय सिंह एडीजीसी को हराकर विजय हासिल की।
विज्ञापन

महामंत्री पद की दौड़ में राजीव पांडेय ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इसरार अहमद को पटखनी देते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। जबकि मथुरा प्रसाद अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त मंत्री के लिए अरविंद श्रीवास्तव और ऐश्वर्य धुरिया ने जीत दर्ज कराई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुशील शुक्ल और कोषाध्यक्ष के लिए सत्तीसरन गौतम अपने प्रतिद्वंदी को कांटे की टक्कर दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्निंग काउंसिल के कनिष्ठ के तीन पदों के लिए अनुराग बाजपेई, अश्वनी शर्मा और सुरेंद्र कुमार आजाद को विजयी घोषित किया गया है।
विजयी प्रत्याशियों को बधाई
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने मतगणना परिणाम के बाद निर्वाचित हुए कमलाकांत दीक्षित और निर्वाचित कार्यकारिणी को जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महामंत्री विश्वास श्रीवास्तव ने विजयी कार्यकारिणी को बधाई दी। कहा कि नए पदाधिकारियों के कंधों पर जिले के वकीलों का सम्मान बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।
बढ़ाएंगे वकीलों का सम्मान
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित ने बताया कि वह हमेशा कचहरी में वकील साथियों के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। इस बार उन्हें जो प्रेम व समर्थन कचहरी में मिला है, वह उसके ऋणी हैं।

प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था में भी बढ़ेगा वकीलों का सम्मान
नवनिर्वाचित महामंत्री राजीव पांडेय ने बताया कि वह संघर्ष से ही आगे बढ़े हैं। उनकी पहचान क्रांतिकारी नेता के रूप में अधिवक्ता साथियों ने बनाई थी, उसे बरकरार रखेंगे। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए उनके संघर्ष को भी आगे बढाएंगे। अपने वकील साथियों के लिए चौबीसों घंटे खडे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed