{"_id":"5f74dacf8ebc3e9bca1af25d","slug":"justiceformanisha-hathras-gangrape-lakhimpur-news-bly421719694","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया को श्रद्धांजलि, गुनहगारों को फांसी की सजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया को श्रद्धांजलि, गुनहगारों को फांसी की सजा देने की मांग
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते समाजवादी छात्र सभा के सदस्य। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हाथरस में बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर लोगों में जबरस्त गुस्सा है। घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन में जमकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपा। सपा मजदूर सभा और महा दलित परिसंघ ने कैंडल मार्च निकालकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। घटना पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। सभी ने हत्यारों को फांसी और बिटिया के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। सीबीआई जांच की मांग भी की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के साथ कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंचे और प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा विफल हो चुका है। देश एवं प्रदेश में दुष्कर्म और हत्या आम बात हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपा। सभा को शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, संजय गोस्वामी, सहजन दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजू अग्निहोत्री, मोहन चंद्र उत्प्रेती, आशीष सिंह, रवि तिवारी, कमलजीत सिंह, रवि गोस्वामी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।
सपा मजदूर सभा की प्रदेश सचिव पारुल गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार शाम को महिला कार्यकर्ता सपा कार्यालय पर एकत्र हुईं, जहां से कैंडल मार्च निकालकर मिश्राना चौराहा पर पहुंची। सभी ने दरिंदगी की शिकार हुई बिटिया को श्रद्धांजलि दी। पारुल गुप्ता ने कहा कि बिटिया की मौत की जिम्मेदार झूठी और दिखावटी भाजपा की प्रदेश सरकार है। बेटियों की सुरक्षा को मजाक बना दिया है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और हत्यारों को फांसी देने की मांग की। पूनम यादव, शहनाज जुबेरी, अंजली सिंह, रन्नो दीक्षित आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
महा दलित परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव चंदन लाल वाल्मीकि ने कहा पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ समय से इंसाफ नहीं किया। मांग की कि पीड़ित के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदेश सरकार दे।
फास्ट ट्रैक अदालत गठित कर मुकदमे की सुनवाई की जाए। दोषियों को जल्द सजा मिले। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तमाम लोग शामिल रहे।
पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ, बहुजन अवाम पार्टी, स्थायी संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पदाधिकारियों और लोगों ने प्रदर्शन कर गुनहगारों को फांसी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की मांग संबंधी ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। इस दौरान रामजीवन राज, जीतू राज, अशोक वाल्मीकि, संतोष कुमार वाल्मीकि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। अशोक चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकलकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। सपाइयों ने मृतका के परिवार को न्याय दिलाने और हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर नितिन तिवारी, रसिक तिवारी, आकाश लाला, शिवम गुप्ता, प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। हाथरस की घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार शाम कस्बे की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला और बिटिया को श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। नंद किशोर वाल्मीकि, नीतेश वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, भोलू वाल्मीकि, पप्पू, बबलू, सचिन, सुधीर, दीपू, दिलीप आदि मौजूद रहे।