फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jhulskr man died in the fire , many home Ashes

आग में झुलसकर मरा युवक, कई घर राख

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो बिजुआ (खीरी)।
ब्यूरो बिजुआ (खीरी)। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 Jhulskr man died in the fire , many home Ashes
आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोला तहसील के दरियाबाद एवं पलिया के पलियापुरवा मजरा में हुए अग्निकांड
मंगलवार को दिन में चल रही तेज हवाओं से फैली आग ने दो गांव में कहर बरपा दिया। सबसे पहले पलिया तहसील के ढखिया-पलियापुरवा में आग लगने से कई घर जल गए। इसी समय गोला तहसील के दरियाबाद गांव में भी आग लग गई। दरियाबाद में आग से करीब दो दर्जन से ज्यादा घर जल गए, गांव में एक घर में सो रहा युवक भी आग की लपटों में घिर गया और उसकी मौत हो गई। पलिया से आई फायर ब्रिगेड टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। 
गोला तहसील के दरियाबाद गांव में दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। अचानक तेज लपटों से आग एक-एक कर छप्परनुमा घरों को अपनी चपेट में लेती चली गई। लोगों को अपने घरों से सामान निकालने का भी मौका नही मिल सका। गांव में आग लगने के दौरान घर में सो रहे प्रकाश पुत्र श्रीकृष्ण (18) अपने जलते हुए छप्पर में आग की लपटों में घिर गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी की हिम्मत नही पड़ी कि वह प्रकाश की मदद कर पाते। करीब आधे घंटे के भीतर गांव के राकेश, बिहारी, चंद्रिका, छाटेलाल, प्यारेलाल, नत्थू, श्रीकेशन समेत 16 लोगों के घर जल गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे। बाद में पलिया से आए अग्निशमन दस्ते के प्रयास से आग को बुझाया जा सका। आग लगने की सूचना पर विधायक विनय तिवारी, एसडीएम गोला विनोद गुप्ता, नायब तहसीलदार रामदेव निषाद, भीरा एसओ ब्रजराज यादव, कानूनगो जयप्रकाश वर्मा, लेखपाल अमित दीक्षित, अनुपम रस्तोगी, देवीचरन त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार गिरि गांव पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, पलिया तहसील के ढखिया-पलियापुरवा में भी आग लगने से कई घर जल गए तो ग्राम पंचायत बिजुआ के मजरा लौकहा गांव में नहर किनारे मैकू के घर से लगी आग  में पांच एकड़ गेहूं और चार घर जलकर राख हो गए। आग में प्रेम सिंह का तीन एकड़, लल्लू राम और नत्था के एक-एक एकड़ गेहूं की तैयार फसल के अलावा  रामचंद्र, दुन्ना, कल्लूू के घर का पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने  का कारण तो नही पता चल सका है, अनुुमान लगाया जा रहा है कि बिजली के तारों  में स्पार्किंग होने से आग लगी होगी। लेखपाल आरके मिश्रा ने प्रभावितों की सूची तैयार  कर तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में राख हुआ बिटिया के दहेज का सामान
दरियाबाद गांव में लगी आग में प्यारेलाल की पूरी गृहस्थी जल गई। इसी आग में उनकी बिटिया के दहेज का सामान भी जल गया। सोमवार को तिलक जाना था, 22 को विदाई थी। गांव में कोहराम मचा है, सब अपने अपने दुख में परेशान हैं। गांव पहुंचे विधायक विनय तिवारी ने प्यारेलाल को पांच हजार की मदद दी, साथ ही आश्वासन दिया कि तय समय पर बारात की तैयारी कराएं, वह और भी मदद का प्रयास करेंगे। वहीं एसडीएम विनोद गुप्ता ने गांव में कोटेदार एवं लेखपाल को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने को कहा है।

गेहूं की फसल जली, जंगल भी आग की चपेट में
बरवर। कस्बे के कीरतपुर हार में आग लगने से कई एकड़ गेहूं की फसल जल गई। यही नहीं जंगल का लगभग 300 एकड़ भू-भाग भी आग की चपेट में आ गया।
आग के कारण मिश्रीलाल का पांच बीघा, नवीशेर का तीन बीघा, रमजानी का तीन बीघा तथा मौलाना शहीम की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा जंगल का काफी क्षेत्र भी आग की चपेट में आ गया।

मौकेेे पर पहुंची वन विभाग की टीम में वन दरोगा इखलाख अहमद, वनरक्षक शिवकुमार, रामनरेश ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
राजस्व विभाग की टीम से लेखपाल पंकज मिश्रा, प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंच कर सर्वे किया है। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ता खराब होने के कारण जंगल तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed