फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jangal

15 नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क खुलने की संभावना

Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jangal
दुधवा पर्यटन परिसर में पुताई का कार्य करते कर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का नवीन पर्यटन सत्र अब 15 नवंबर से शुरू हो सकता है। इस बार दुधवा को सैलानियों के लिए एक नवंबर से खोला जाना था। लेकिन हाल में आई बाढ़ के कारण जंगल में पानी भर जाने और रास्ते खराब हो जाने के कारण 15 नवंबर से खुलने के आसार जताए जा रहे हैं। एक से 15 नवंबर के बीच ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सैलानियों के लिए विकल्प दिया जाएगा। जिसके तहत वह पार्क का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क खुलना था। ऐसे में कई ऐसे सैलानी थे जिन्होंने एक से 10 नवंबर के बीच ऑनलाइन बुकिंग करा ली थी। थारूहट भी बुक हो गए थे। बीते सप्ताह आई बाढ़ से दुधवा नेशनल पार्क का जंगल भी प्रभावित हुआ है। जंगल भ्रमण के रास्ते खराब हो गए हैं। कई जगह अभी जलभराव की स्थिति है। इसे देखते हुए पार्क प्रशासन ने पार्क खोलने की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 नवंबर को सैलानियों के लिए दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने के लिए गेट खोल दिए जाएंगे। इधर, दुधवा में रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। जहां-जहां घास आदि थी उसकी भी सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

एफडी संजय पाठक ने बताया कि सैलानियों के लिए एक नवंबर से दुधवा के द्वार नहीं खुल पाएंगे, पार्क भ्रमण के लिए 15 नवंबर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि जिन सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग पहले से करा ली है उनके लिए विकल्प की सुविधा होगी। इसमें वह अगली तिथि की बुकिंग करा सकते हैं या फिर अपना रिफंड ले सकते हैं। पार्क के रास्तों में आई दिक्कतों के कारण ही इस बार पर्यटन सत्र शुरू होने में देरी आ रही है। इसको लेकर पार्क के अधीनस्थों के साथ लगातार विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से 10 तक हो चुकी थी कई हटों की बुकिंग
पार्क सूत्रों की मानें तो एक से 10 नवंबर तक कई हटों की बुकिंग हो चुकी थी। एक से दस के बीच केवल चार नवंबर को किसी भी हट की बुकिंग नहीं थी, बाकी लगभग आधे हटों की बुकिंग दस तारीख तक हो चुकी थी।

रास्तों पर लगाए गए हैं दुधवा से संबंधित फ्लैक्स
बंशीनगर के आगे दुधवा नेशनल पार्क का जंगल पूरी तरह से शुरू होता है। जिसमें रोड के दोनों तरफ जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग व फ्लैक्स लगाए गए हैं जिनमें वन्यजीवों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही दुधवा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed