फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jam of 200 buses...passengers remained helpless the whole day

Lakhimpur Kheri News: 200 बसों का चक्काजाम... दिनभर बेबस रहे यात्री

Fri, 02 Aug 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jam of 200 buses...passengers remained helpless the whole day
पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पलिया बस यूनियन ने पलिया-भीरा मार्ग पर बसों के संचालन, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बसों का चक्काजाम कर दिया। एक ही दिन में 200 से अधिक बसों के पहिये थम गए। संपूर्णानगर, गौरीफंटा और अन्य स्थानों को जाने वाले यात्री इधर से उधर भटकते रहे।
20 दिन पहले बारिश से पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के पास पुलिया बह गई थी। इसके बाद से अब तक मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक है। बस ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष मनमीत सिंह उर्फ सोनू राना का आरोप है कि प्रशासन उनकी बसों के संचालन पर रोक लगा रहा है। वहीं डग्गामार और स्कूली वाहन इसी मार्ग से निकल रहे हैं। जनपद में डग्गामार वाहनों की भरमार है। इन पर रोक लगाने को कई बार शासन-प्रशासन में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-------------
साधनों का अभाव, यात्री परेशान
लखीमपुर। चंदनचौकी निवासी सोनम और कौशल्या ने बताया कि वे लखनऊ दवा लेने गए थे। दवा लेकर वापस घर लौटना है, लेकिन पलिया जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। वहीं कीर्ति ने कहा कि वह लखीमपुर में पढ़ाई करती है, उनको घर जाना है, लेकिन बस न होने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बस मिली नहीं, कैसे पहुंचे घर
गांव अंबुआपुर जाना है, लेकिन बस नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी देर तक उम्मीद लगाए बैठे रहे कि शायद कोई बस आए, लेकिन बस नहीं मिली।
मलखेर सिंह, अंबुआपुर
------------
हड़ताल की जानकारी होती तो नहीं आते
जरूरी काम से ससुराल मूसेपुर जाना था। बसों का संचालन न होने से वह नहीं जा सके। हड़ताल की जानकारी होती तो वह नहीं आते। बसों का संचालन न होने से काफी परेशानी हुई।
- दशरथ कश्यप
-------------
बसें नहीं, कैसे पहुंचें घर
प्रयागराज में बड़े भैया से मिलने गया था। वापस संपूर्णानगर जाना है, लेकिन बसों का संचालन न होने से दो घंटों से वाहन का इंतजार कर रहा हूं। प्रयागराज से यहां तक आने में काफी थक गया हूं।
बाबू, संपूर्णानगर


बैठक के बाद हड़ताल खत्म, आज से दौड़ेंगी बसें

पलियाकला। पलिया बस व ट्रक यूनियन ने एसडीएम, एआरटीओ और अन्य अधिकारियों संग बैठक के बाद हड़ताल खत्म कर दी। शुक्रवार से पलिया-भीरा मार्ग को छोड़कर सभी मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

तहसील में एसडीएम कार्तिकेय सिंह, एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी बरेली कार्यालय के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी कुमार व सीओ यादवेंद्र यादव ने बस व ट्रक यूनियन, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक की। बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक माह से पलिया मार्ग पर बसों व ट्रकों को निकलने नहीं दिया जा रहा।
इस मार्ग से होकर ही शाहजहांपुर, बरेली समेत अन्य महानगरों को बसों का संचालन होता है। इसका फायदा ई-रिक्शा, टैक्सी चालक उठा रहे हैं। नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के अधिकारी ने बताया कि अतरिया के आगे पुलिया की अभी ठीक प्रकार से मरम्मत नहीं हो सकी है। काम बाकी है, उसे शुक्रवार तक शुरू कर दिया जाएगा। पांच दिन बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट कर संचालन शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
इसके बाद बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्शकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। इस दौरान पलिया बस यूनियन के अध्यक्ष हरी सिंह, महामंत्री जोरा सिंह, कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह, ट्रक यूनियन से अध्यक्ष सुनील छतवाल, महामंत्री कमल चड्ढा आदि मौजूद रहे। संवाद
----
ई-रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया

पलियाकला। बसों का संचालन न होने का सबसे ज्यादा फायदा ई-रिक्शा चालक उठा रहे हैं। सिनेमा चौराहे से बस अड्डा के बाहर तक ई-रिक्शा की भीड़ लगी रही। संपूर्णानगर, मझगईं, दुधवा, भीरा जाने वाले मार्गों पर चालक ई-रिक्शा लेकर खड़े रहे। संपूर्णानगर के 100 तो भीरा व मझगईं के लिए 100 से 200 रुपये किराया वसूलकर सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया। ड्राइवर व कंडक्टरों ने पलिया-भीरा मार्ग पर बस संचालन और डग्गामार, मैजिक व ई-रिक्शा के खिलाफ बस अड्डे खड़े होकर जमकर प्रदर्शन किया। संवाद
--------------------------

तहसील में बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों और व्यापारियों संग बैठक की है। एनएचएआई की तरफ से पांच दिन का समय मांगा गया है। इस पर दोनों यूनियन राजी हैं। शुक्रवार से पलिया-भीरा मार्ग छोड़कर बाकी मार्गों पर बसों का संचालन पूर्ववत किया जाएगा। एआरटीओ ने भी बस मालिकों का सहयोग करने की बात कही है।


कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया
----

निजी बसों की हड़ताल से यात्री बेहाल
मैलानी। पलिया बस यूनियन की हड़ताल के चलते भीरा, पलिया, खुटार, गोला आदि क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री भीरा, पलिया, संपूर्णानगर, खजुरिया आदि जगह जाने के लिए यूनियन की बसों में सफर करते हैं। बसें बंद होने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने में अत्यधिक परेशानियां हुईं। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

पलिया में बसें बंद होने से बस अड्डे पर लगा बसों का जमावड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed