{"_id":"594143fa4f1c1b250b8b4987","slug":"jadi-rush-to-see-dirt-instructions-for-cleaning-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देखकर भड़के जेडी ने दिए सफाई कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देखकर भड़के जेडी ने दिए सफाई कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो फरधान/ बेहजम-खीरी।
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जेडी ने किया सीएचसी फरधान और बेहजम का निरीक्षण
बेहजम में प्रसूताओं ने की खाना बाहर से मंगाने की शिकायत
बुधवार को लखनऊ से आए जेडी ने सीएचसी फरधान और बेहजम का निरीक्षण किया। जेडी ने ओपीडी, दवा स्टाक रूम, के साथ ही उपस्थिति रजिस्टर व रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता को भी देखा। सीएचसी बेहजम में गंदगी व प्रसूताओं द्वारा खाना बाहर से मंगाने की शिकायत और फरधान में लेबर रूम में गंदगी पर जेडी भड़क गए और सीएचसी प्रभारी से इसे ठीक कराने के लिए कहा।
लखनऊ से आए जेडी बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे बेहजम सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से मिलकर नाश्ता व खाने के साथ-साथ जेएसवाई भुगतान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोल्ड चैन, जेएसवाई लाभार्थी भुगतान आदि की भी जानकारी ली। प्रसूताओं द्वारा खाना बाहर से मंगाकर दिए जाने की शिकायत करने पर जब उन्होंने अस्पताल की मेस का निरीक्षण किया तो उसमें ताला लटकता मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल की गंदगी और मेस खुलवाने के सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा को निर्देश दिए। इसके बाद वह दोपहर करीब 12.30 पर फरधान पहुंचे और लेबर रूम पहुंचकर प्रसूताओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर दवा वितरण, टीकाकरण, पैथालॉजी की साफ सफ़ाई देखी। लेबर रूम में गंदगी मिलने पर फटकार लगाते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने एंटी रैबीज का टीका लगवाने वाले मरीजों से फोन पर बात करके इंजेक्शन के बाबत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बाल विकास पोषण माह का हुआ शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। बाल विकास पोषण माह की शुरूआत बुधवार को महिला अस्पताल से हुई। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ.जोवद अहमद ने किया। सीएमओ ने बताया कि इस दौरान नौ माह से पांच साल तकके बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने विटामिन ए की खुराक बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह सहित महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सीएमओ को निरीक्षण में सब कुछ मिला दुरुस्त
धौरहरा खीरी। विधायक के निरीक्षण के दो दिन बाद सीएचसी धौरहरा पहुंचे सीएमओ ने साफ -सफाई टीकाकरण, प्रसव दवाओं के स्टाक को चेक किया तो उन्हें कोई कमी नहीं मिली।
सीएमओ जावेद अहमद ने सबसे पहले सीएचसी की साफ सफाई देखी जो ठीकठाक पाई। टीकाकरण, प्रसव पंजिका, जेएसवाई भुगतान देखा जो वह भी ठीक मिला। प्रसवपूर्व मिलने वाले भुगतान में 510 को लाभ मिल चुका है जो औसत 99 प्रतिशत था। कुत्ता और सांप काटने के इंजेक्शन चेक किए, वह भी सही पाए गए। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आरआर वर्मा, डॉ. कृष्णेश, महिला डाक्टर किश्वरजहां मौजूद रहीं। पीएचसी सिसैया का भी सीएमओ ने निरीक्षण। बतादें कि सोमवार को स्थानीय विधायक बालाप्रसाद अवस्थी ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान गंदगी के अलावा कई कमियां पाईं थीं। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. बीबी राम, डॉ. के चौधरी भी मौजूद रहे।