फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Interest on electricity bills of three and a half lakh consumers will be waived in Lakhimpur Kheri

UP: इस जिले में साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल का ब्याज होगा माफ, इस तरह मिलेगी छूट

Fri, 10 Nov 2023 09:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 09:18 AM IST
सार

एकमुश्त समाधान योजना के तहत लखीमपुर खीरी जिले के करीब साढ़े तीन लाख बकायेदार लाभान्वित हो सकेंगे। इस योजना से सबसे ज्यादा उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जिनका बिल सालों से बकाया है। पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं को 50 से 100 प्रतिशत तक ब्याज माफ हो सकेगा।

विज्ञापन
Interest on electricity bills of three and a half lakh consumers will be waived in Lakhimpur Kheri
electricity bill - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। यह लखीमपुर खीरी जिले के करीब साढ़े तीन लाख बकायेदारों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना से सबसे ज्यादा उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जिनका बिल वर्षों से बकाया है। जिले के साढ़े तीन लाख बकायेदारों पर बिजली विभाग करीब आठ करोड़ रुपये बाकी है। पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं को 50 से 100 प्रतिशत तक ब्याज माफ हो सकेगा।

विज्ञापन


जिले के विद्युत उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। इसकी वसूली करने के लिए बिजली विभाग ने ओटीएस योजना शुरू कर दी है, जो आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक है। जनपद के 3,39,047 उपभोक्ताओं पर करीब आठ सौ करोड़ की देनदारी है। इसमें विद्युत उपकेंद्र प्रथम लखीमपुर के 174630 उपभोक्ताओं पर 362 करोड़ और विद्युत उपकेंद्र द्वितीय गोला के 167417 उपभोक्ताओं पर करीब 400 करोड़ रुपये बकाया है। यह उपभोक्ता वह हैं, जिन पर 5000 से अधिक की बकायेदारी है। इसमें घरेलू से लेकर कॉमर्शियल, निजी संस्थान, निजी नलकूप एवं लघु व सूक्ष्म उद्योग के उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


आरसी जारी होने वाले बकायेदारों को भी मिलेगा लाभ
अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ता उपकेंद्र पर आकर मूल धनराशि और ब्याज के बारे में जानकारी कर लें। इसके बाद पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठा सकते हैं। ओटीएस के तहत उपभोक्ता आठ से 30 नवंबर, एक से 15 दिसंबर और 16 से 31 दिसंबर तक तीन चरणों में पंजीकरण कराकर लाभान्वित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिलेगी छूट
1. एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं की पूरी मूल धनराशि जमा करने पर 100 प्रतिशत तक विलंब अधिभार यानि सरचार्ज माफ होगा। जबकि 12 किस्तों में जमा करने पर सरचार्ज 90 फीसदी माफ होगा।
2. एक किलोवाट से अधिक भार के घरेलू उपभोक्ताओं को पूरा भुगतान करने पर 90 प्रतिशत, तीन किस्तों में जमा करने पर 80 फीसदी और छह किस्तों में जमा करने पर 70 प्रतिशत सरचार्ज माफ होगा।
3. तीन किलोवाट तक के कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को पूरा भुगतान करने पर 80 प्रतिशत, तीन किस्त पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
4. तीन किलोवाट से अधिक के कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को पूरा भुगतान करने पर सरचार्ज पर 60 प्रतिशत और तीन किस्त में देने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

विद्युत वितरण खंड- उपभोक्ता- बकाया बिल
प्रथम लखीमपुर-1 74630- 362 करोड़
द्वितीय गोला- 164417- 400 करोड़
यह उपभोक्ता पांच हजार से अधिक बकाये की धनराशि वाले हैं। इनमें सरकारी कार्यालय शामिल नहीं हैं।

विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। जिन पर 762 करोड़ की धनराशि बकाया है। शासन उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट देने के लिए ओटीएस योजना शुरू की है। उपभोक्ता सुविधा अनुसार योजना का लाभ उठाकर बकाया बिल आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं।- रामसबद, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम लखीमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed