फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Infected sitting in MCH wing till midnight to be admitted

भर्ती होने के लिए आधी रात तक एमसीएच विंग में बैठे रहे संक्रमित

Wed, 29 Jun 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Infected sitting in MCH wing till midnight to be admitted
भर्ती होने का इंतजार करते कोरोना संक्रमित।
एमसीएच विंग में ड्यूटी से गायब मिले जिला अस्पताल के डॉक्टर
विज्ञापन

रात 12 बजे के बाद दोनो संक्रमितों को किया गया भर्ती
ओयल। कोरोना को लेकर भले ही स्वास्थ्य विभाग बेहतर सतर्कता बरत रहा हो, लेकिन जिले में इनको लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भर्ती होने के लिए एमसीएच विंग पहुंचे दो युवक आधी रात तक अस्पताल में खुले आसमान के नीचे बैठे रहे। इस दौरान संक्रमित के साथ आए पुलिसकर्मी सीएमएस का फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया।
सोमवार रात गोला कोतवाली पुलिस सात लोगों को जेल भेजने की प्रक्रिया के तहत जब उनकी कोरोना जांच कराई तो दो उनमें से दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। इस पर अन्य बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए जेल अधीक्षक ने दोनों को एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर न मिलने के कारण करीब आठ बजे से आधी रात तक दोनों युवक अस्पताल के मुख्य गेट के निकट खुले आसमान के नीचे बैठे रहे। दोनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों का कहना है कि युवकों को भर्ती कराने के लिए कई बार सीएमएस के सीयूजी नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। रात करीब साढ़े बारह बजे ड्यूटी पर पहुंचे, डॉक्टर ने दोनों को भर्ती कराया। इस संबंध में एमसीएच विंग के अधीक्षक डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में डॉ. आरके कोली की रात आठ से सुबह आठ बजे तक की ड्यूटी थी, लेकिन वह क्यों नहीं आए इस बारे में जानकारी जिला अस्पताल के सीएमएस ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

रात में फोन आया था। इस पर सीएमएस को अवगत कराया दिया गया था। इसके बाद दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर के ड्यूटी से गायब होने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित से जवाब तलब होगा, जिससे दुबारा इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed