फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indiscriminate power cuts due to mercury

पारा चढ़ा तो होने लगी अंधाधुंध बिजली कटौती

Thu, 04 Jun 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate power cuts due to mercury
Indiscriminate power cuts due to mercury
गोला गोकर्णनाथ। तापमान बढ़ते ही बिजली की अघोषित कटौती भी शुरू हो गई है। आलम यह है कि शहर क्षेत्र में 10 घंटे बिजली की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र का तो और बुरा हाल है। बमुश्किल 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अघोषित कटौती से बिजली का संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है। लो बोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

------------
ममरी में मेडिकल स्टोर संचालक धर्मेंद्र वर्मा का कहना है कि हैदराबाद फीडर से संबंद्ध गांव की बिजली सप्लाई चार घंटे और रात में सही ढंग से बिजली नहीं मिलती है, जिससे उन्हें इंजेक्शन फ्रिज में रखने पर भी असुरक्षित महसूस होते हैं।
विज्ञापन

-------------
रोशननगर के प्रशांत अग्निहोत्री का कहना है, कि क्षेत्र मे बिजली कटौती धड़ल्ले से की जा रही, जिससे घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस है, वही सिंचाई के लिए किसानों के सामने पानी की समस्या है, वही घरों में लगे इंवर्टर जवाब दे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
रोशननगर के वीरेंद्र कनौजिया का कहना है कि बिजली की समस्या क्षेत्र की ज्यादा खराब है जो दिन और रात दोनों समय मे कटौती की जाती है जिससे घर में कूलर, पंखा फ्रिज शोपीस बने हुए है
---------------------
ग्राम पंचायत संसारपुर के ग्राम बोझिया निवासी संतोष राजपूत ने बताया कि दिन भर में मुश्किल से दो घंटे भी बिजली मिल जाए तो बड़ी बात है दो घंटे में भी बिजली कई बार ट्रिपिंग करती है। पूछने पर कर्मचारी लाइन फॉल्ट या फिर ऊपर से सप्लाई नहीं आ रही।
---------------------
कुकरा के लईक अहमद अंसारी का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद दिन में बिजली नहीं आती और रात में लो वोल्टेज के साथ कई बार ट्रिप करती है। जिससे फ्रिज, कूलर, पंखा आदि बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े रहते है। लॉकडाउन में ग्रामीणों को और अधिक दिक्कत होती है।
-----------
देवरिया के टीटू खां का कहना है कि बिजली उपकेंद्र रेहरिया से बिजली सप्लाई आती है। गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। इस समय बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है। बिजली किस समय आएगी और कब चली जाएगी का कोई पता नहीं रहता, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
------------------
अमीरनगर के मनीष रस्तोगी कहते हैं कि गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज समस्या शुरू हो जाती है। साथ ही शेड्यूल से बिजली सप्लाई न मिलने से और दिक्कतें बढ़ जाती हैं, जबकि गर्मी के मौसम में बिजली की अधिक जरूरत होती है।
-----------------
अमीरनगर के शिक्षक तौहीद बेग का कहना है कि गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती हैं जबकि उपभोक्ताओं को 12 महीने का बिल चुकाना होता है। इस समय बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है जिससे गर्मी से लोग परेशान हैं।
-----------------
गर्मी का मौसम शुरू होते ही ओवरलोडिंग शुरू हो गई है जिसके चलते शेड्यूल नहीं चल पा रहा है। -आरके वर्मा जेई बिजली उपकेंद्र बस्तौली
--------------------
ट्रांसफार्मर खराब, रूरा में एक हफ्ते से बिजली गुल
उचौलिया। ग्राम पंचायत उचौलिया के मजरा रूरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता मशकूर,जलालू, मुसाफिर, इरशाद, आरिफ आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर जलने के बाद मंगलवार को यहां दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। जो कुछ देर बिजली आपूर्ति करने के बाद खराब हो गया। जिससे उन लोगों को एक सप्ताह से बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण जल्दी खराब हो जाता है। उपभोक्ताओें ने यहां उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। संवाद

-------------------------
न बिजली आने का समय, न जाने का
संपूर्णानगर-मझगईं। संपूर्णानगर स्थित सब स्टेशन से थाना क्षेत्र के अलावा पड़ोसी थाना क्षेत्र हजारा में भी बिजली सप्लाई होती है। लेकिन गर्मी में अक्सर बिजली गायब रहती है। बिजली आने व जाने का समय न होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उधर मझगईं में भी लगातार बिजली कटौती जारी है। बीते दिन शाम को चार बजे थोड़ी देर आने के बाद रात दस बजे बिजली के दर्शन लोगों को हुए। इससे लोगों को गर्मी में काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। बिजली न मिलने से कस्बा के उपभोक्ताओं में काफी रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed