फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indian citizen Killed in Nepal

भारतीय नागरिक की नेपाल में जान गई

Sat, 02 May 2015 05:58 PM IST
पलियाकलां/मझगईं
पलियाकलां/मझगईं Updated Sat, 02 May 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
लोकनपुरवा के एक व्यक्ति की नेपाल में हार्टअटैक से मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि नेपाल में आए भूकंप से वह सदमे में था और उसी दिन से बीमार था। नेपाली एंबुलेंस से शव घर पहुंचाया गया। पुलिस भी घर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

खीरी की तहसील पलियाकलां के गांव लोकनपुरवा निवासी तौले हलवाई का पुत्र शरीफ अहमद (40) करीब तीन साल से पड़ोसी देश नेपाल के शहर धनगढ़ी में बच्चों संग रहकर आइसक्रीम बेचने का धंधा करते थे। शुक्रवार की शाम उनके सीने में दर्द उठने से तबियत बिगड़ गई तो उन्हें धनगढ़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह नेपाली एंबुलेंस शव लेकर लोकनपुरवा में मृतक के घर पहुंची। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले नेपाल में भूकंप से उनका बेटा सदमे में था और इसी दिन से उसकी तबियत खराब रहने लगी थी। दोपहर में जुहर की नमाज के बाद गमगीन माहौल में मृतक को नौगवां के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। जानकारी पर पुलिस भी घर पहुंची और घरवालों से पूरी जानकारी हासिल कर लौट आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed