फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Increasingly infected people do not believe

बढ़ रहे संक्रमित पर नहीं मान रहे लोग

Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Increasingly infected people do not believe
बिना मास्क लगाए बाइक चलाते युवा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल में पॉजिटिव मिलने की दर डेढ़ प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो लोग घर से मास्क लगाकर निकलते हैं और न ही बाजार एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से निरंतर लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फिर भी लोग इसको मजाक में लेकर स्वयं अपनी जान आफत में डालकर परिवारवालों के लिए भी मुसीबत पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पहला संक्रमित मार्च में मिला था। तब से लेकर शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 188 हो गई, इनमें उपचार के बाद 130 लोग स्वस्थ हो गए। पिछले दिनों एक ही दिन में 22 और उसके दूसरे दिन 11 संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप है। ऐसे में जिले के हालीत बेकाबू होने की आशंका बनने लगी है, क्योंकि जिला प्रशासन की ढील और जिस तरह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं इससे स्थिति के और खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन संक्रमण रोकने के लिए दिन रात एक किए हैं। मगर, बाजार में उमड़ने वाली भीड़ की लापरवाही से हालात काबू होते नहीं दिख रहे।
विज्ञापन

छह दिन में बढ़े 42 संक्रमित
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 188 संक्रमित यहां मिले हैं। पिछले छह दिन में सबसे ज्यादा 42 पॉजिटिव निकले हैं जो जिले के लिए बेहद चिंताजनक है। हालांकि अभी करीब 1500 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण न दिखने से बढ़ी चुनौती
कोरोना के लक्षण न दिखने से चुनौती बढ़ गई है। हालांकि सैंपलिंग प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लक्षण न दिखने के कारण कोरोना का प्रसार हो रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद लोग घर से निकल बाजार आदि जाने के साथ एक दूसरे से मिलजुल रहे हैं। इससे भी संक्रमण बढ़ रहा है।
हाई रिस्क वालों को रहना होगा सावधान
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर सी अग्रवाल बताते हैं कि जो लोग शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी, हार्ट, कैंसर आदि गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनको अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। संक्रमण से सुरक्षित रहने का सबसे आसान उपाय घर में रहना है। मजबूरीवश यदि निकलना पड़े तो मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों से सामाजिक दूरी यानि दो गज का फासला बनाए रहें।
जिले में 188 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले सात दिन में 48 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमितो की संख्या 13 जुलाई को 22 और 14 जुलाई को 11 रही है।

पिछले छह दिन के आंकड़े
10 जुलाई- छह
11 जुलाई- आठ
12 जुलाई-तीन
13 जुलाई-22
14 जुलाई- 11
16 जुलाई- एक
पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग की
जंगबहादुरगंज । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगबहादुरगंज के फार्मासिस्ट की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम स्वाति शुक्ला ने एहतियातन पीएचसी में जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच करवाई। अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों, आशाबहुओं , मीडिया कर्मियों सहित कुल 60 लोगों की सैपलिंग की।टीम में डॉ नसरत अली, एलटी अभिषेक पांडेय, मनोज गौड़ के अलावा स्टाफ नर्स सोनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed