{"_id":"611819138ebc3ee03014914e","slug":"in-the-meeting-of-the-peace-committee-the-dm-objected-to-the-work-of-the-municipality-lakhimpur-news-bly4563971115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति समिति की बैठक में डीएम ने पालिका के कार्य पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति समिति की बैठक में डीएम ने पालिका के कार्य पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
एसपी विजय दुल ने कहा, शासन की एडवाइजरी का शत-शत करें अनुपालन
लखीमपुर खीरी। शनिवार की शाम डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय दुल ने स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, सावन मास, रक्षाबंधन के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक कर सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। डीएम ने नगर पालिका के कार्य पर आपत्ति जताई।
डीएम ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वही देश दो वर्षों से कोविड-19 महामारी से भी प्रभावित है। जिले में त्योहारों के आयोजन पर शासन की गाइडलाइन अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की अन्य नगरीय निकाय की अपेक्षा नगर पालिका परिषद लखीमपुर सुस्त है, जिस कारण उन्होंने न.पा.प. लखीमपुर को नोटिस भी जारी किया है, अगर अपेक्षित सुधार ना दिखा तो दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
एसपी विजय दुल ने कहा कि शासन की एडवाइजरी का शत-शत अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में ही एकल ताजिए ही रख सकते हैं। भीड़ और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। ताजियों को दफनाने के लिए एक लोग ही जाएं। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह सहित एसडीएम डॉ एके सिंह, डॉ अमरेश, रेनू, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।