फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the fourth phase tight security

चौथे चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 28 Oct 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम और चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। खासकर इंडो-नेपाल बार्डर पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए गैर जिले से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। मतदान की निगरानी के लिए छह जोन पुलिस अफसर और छह जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के मुताबिक मतदान के दौरान सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तीनों ब्लाक पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में 20 बैरियर लगाए गए हैं। इनमें इंडो-नेपाल सीमा पर छह बैरियर लगाए गए हैं। तीनों ब्लाकों से जुड़ी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके अलावा 34 सेक्टर मोबाइल, 28 कलस्टर मोबाइल, आठ अतिरिक्त मोबाइल, दो अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ, पांच इंस्पेक्टर, नौ एसओ, 110 एसआई, 89एचसीपी, 42 अंडर ट्रेनिंग एसआई, 808 सिपाही, 1540 होमगार्ड, बरेली से आए 135 अतिरिक्त होमगार्ड लगाए गए हैं। एसपी ने बताया कि मतदान के दौरान संबंधित थानों के प्रभारी अपने पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहेंगे। पुलिस के चुनाव सेल से ड्यूटी कार्ड जारी कर संबंधित फोर्स को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed