{"_id":"63841d8a31d53f9c710ddca4c4aae9e0","slug":"in-mnyora-celebration-jubilee-of-the-period-of-emperor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्योरा में धूमधाम से मनाई गई अवधी सम्राट की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्योरा में धूमधाम से मनाई गई अवधी सम्राट की जयंती
फरधान
Updated Tue, 27 Jan 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
जनकवि पं. बंशीधर शुक्ल की 112वीं जयंती मंगलवार को उनके पैतृक गांव मन्योरा में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने विशिष्ट अतिथि प्राचार्य निरूपमा अशोक के आग्रह पर लखीमपुर में पं. बंशीधर शुक्ल के नाम पर एक साहित्यिक भवन के निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
इससे पहले कवि आद्या प्रसाद प्रदीप ने अवधि सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में मां शारदे के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने बंशीधर के प्रपौत्र गौरव शुक्ला द्वारा संपादित पत्रिका राममड़ैया के द्वितीय अंक, पुत्र सत्यधर की अग्निपरीक्षा, जीवन की परिभाषा और कृष्णा चंपू महाकाव्य का लोकार्पण किया। सांसद को कार्यक्रम के संचालक राजकुमार त्रिवेदी ने शाल ओढ़ाकर राष्ट्रकवि बंशीधर सम्मान से सम्मानित किया। समारोह में दूर-दराज से आए साहित्यकारों ने काव्यपाठ कर बंशीधरशुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुल्तानपुर से आए कवि मथुरा प्रसाद जटायु, उत्तराखंड की कवयित्री प्रीति त्रिवेदी, कवि आद्याप्रसाद सिंह प्रदीप, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, संजीव मिश्र ब्योम, यज्ञदत्त मिश्रा, राममूर्ति गौड़, सुयुस प्रताप, राजेंद्र पांडेय, विनोद पांडेय आदि ने काव्यपाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
समारोह में कवियों व विद्वानों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कवि विनोद चंद्र पांडेय को राष्ट्रकवि बंशीधर शुक्ल सम्मान, विद्या बिंदु सिंह तथा राजेंद्र पांडेय को अवधि वारिधि तथा डॉ. प्रीती त्रिवेदी, शशिप्रभा वाजपेयी व उमेश को जनकवि बंशीधर शुक्ल तथा रीता चतुर्वेदी व रंजना सिंह को गजरानी देवी सम्मान दिया गया।