फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   in-laws refused to send wife with husband man poured petrol set fire and committed suicide

पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा युवक: ससुरालवालों ने नहीं की पत्नी की विदाई, पति ने खुद को आग लगाई; मौत

Fri, 05 Sep 2025 09:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान (खीरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान (खीरी)। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 09:01 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रियांशु की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव दुघड़ा निवासी मुनीष वर्मा की पुत्री गोल्डी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन रहने लगी। इस कारण पत्नी मायके में ज्यादा रहती थी। 

विज्ञापन
in-laws refused to send wife with husband man poured petrol set fire and committed suicide
प्रियांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी को विदा न करने से नाराज युवक ने शुक्रवार को यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित गांव चिंहारपुर निवासी रामचंद्र के 23 वर्षीय पुत्र प्रियांशु वर्मा उर्फ गुंडा ने गांव दुघड़ा के मेला मैदान में खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते, तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

दो साल पहले गोल्डी से हुई थी शादी
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रियांशु की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव दुघड़ा निवासी मुनीष वर्मा की पुत्री गोल्डी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन रहने लगी। इस कारण पत्नी मायके में ज्यादा रहती थी। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रियांशु अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। साथ में वह एक बोतल में पेट्रोल ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला ग्राउंड में जाकर लगाई आग
ससुराल वालों से पत्नी को विदा करने की उसने बात कही, लेकिन ससुरालियों ने कुछ दिन बाद ले जाने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पड़ोसियों के अनुसार, घर में कुछ शोरगुल हुआ और उसके बाद प्रियांशु भागकर गांव के बाहर मेला ग्राउंड चला गया। यहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी झुलस गया था।

विज्ञापन

इलाज के दौरान हो गई प्रियांशु की मौत
सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में उसे सीएचसी फरधान लाए। वहां प्रियांशु के परिजन भी आ गए। सीएचसी फरधान से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई।

पत्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
मृतक के पिता रामचंद्र वर्मा ने प्रियांशु के ससुराल वालों पर पेट्रोल डालकर जला देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी गोल्डी समेत तीन अन्य लोगों ने उसके पुत्र को जला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। तहरीर मिली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed