फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In high school Surabhi , Rahul Verma Inter District Topper

हाईस्कूल में सुरभि, इंटर में राहुल वर्मा रहे जिला टॉपर

Mon, 18 May 2015 12:08 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
In high school Surabhi , Rahul Verma Inter District Topper
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जेपी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि दीक्षित ने 93.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में शहर के आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र राहुल वर्मा ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ अंक पाकर जिले के गौरव बने।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 27,927 बालक और 22,164 बालिकाएं शामिल हुईं। इसमें लगभग 38,675 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो कुल परीक्षार्थियों का 77.21 प्रतिशत है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 139 सेंटरों पर परीक्षा कराई गई थी, जिसमें इंटरमीडिएट के लिए 38,773 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान करीब साढ़े चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 86.88 फीसदी रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के छात्र विपुल सिंह राठौर ने 91.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा तो लखीमपुर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र चंदन श्रीवास्तव ने 91.1 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा आकांक्षा सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और  पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर के छात्र हर्षित पांडेय ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed