{"_id":"58a5e8b94f1c1b1d5cd84a5f","slug":"in-elementary-school-filed-by-naunihalon-shovel","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल में नौनिहालों से चलवाया फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल में नौनिहालों से चलवाया फावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लेखपाल और प्रधानाचार्य ने बात करने से किया इंकार
स्कूलों को बच्चों का भविष्य बनाने का केंद्र माना जाता है, लेकिन प्रबंधन की उदासीनता हो तो यह केंद्र शोषण का केंद्र भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला प्राथमिक विद्यालय महंगापुर में देखने को मिला। यहां बच्चों से फावड़ा चलवाकर साफ-सफाई कराई गई।
विधानसभा चुनाव के लिए मंहगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था, जिससे विद्यालय परिसर में गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लग गया। स्कूल की सफाई करवानी थी तो लेखपाल और स्कूल के अध्यापकों ने मजदूरों को ना लगाकर यहां पढ़ने वाले बच्चों से ही फावड़ा आदि चलवाकर साफ-सफाई करवा डाली। नौनिहालों को इस तरह से कार्य करवाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राथमिक विद्यालय महंगापुर में नौनिहालों से फावड़ा चलवाया गया है। इस संबंध में जब लेखपाल और स्कूल के प्रधानाचार्य से बात करने का प्रयास किया गया तो दोनों ने कुछ कहने से इंकार कर दिया।