फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Impact on rivers and the environment during the Corona disaster

कोरोना आपदा के दौरान नदियों और पर्यावरण पर प्रभाव जाना

Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Impact on rivers and the environment during the Corona disaster
मोहम्मदी के गोमती तट पर फोटोग्राफरी करते अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर सतपाल सिंह और उनकी टीम - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। कोरोना आपदा के दौरान नदियों व पर्यावरण पर प्रभाव जानने के लिए एक दिवसीय गोमती फोटोग्राफी यात्रा संपन्न हुई। आपदा के बाद पर्यावरणीय बदलावों को चित्रित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय नेचर फोटोग्राफर सतपाल सिंह के नेतृत्व में कठिना-गोमती संगम द्रोणाचार्य घाट पर भ्रमण कर फोटोग्राफी की गई।
विज्ञापन

सतपाल सिंह ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य कोरोना आपदा का नदी और पर्यावरण पर प्रभाव के साथ गोमती और उसकी सहायक नदी कठिना की वर्षा ऋतु से ठीक पहले की स्थिति का निरीक्षण और फोटोग्राफी करना रहा। बताया कि गुरु द्रोणाचार्य घाट पर गोमती और कठिना के संगम पर पहुंचना काफी सुखद अनुभव था। यहां कठिना गोमती में समा जाती है और यहां से गोमती की धारा में अधिक फैलाव और वेग आ जाता है। यात्रा के दौरान नदी व उससे जुड़े भिन्न- भिन्न पहलुओं को चित्रित किया गया। कोरोना महामारी में लोगों का नदी तटों पर सीमित संख्या में पहुंचने से घाटों पर कूड़ा और प्रदूषण काफी कम दिखा। नदी में पाए जाने वाली वनस्पतियों व जीव-जंतुओं के जीवन पहलुओं की भी तस्वीरें ली गईं।
विज्ञापन

फोटोग्राफी दल के सदस्य प्रियांशु त्रिपाठी ने बताया कि गोमती तट पर दुर्लभ और एकांतप्रिय पक्षी ब्रॉन्ज विंग्ड जकाना ने बच्चों को जन्म दिया है, इसके चित्र भी लिए गए । अनूप बाजपई ने बताया कि मां गोमती की स्थिति अब कुछ बेहतर हो रही है। यात्रा में हिमांशु वर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed