फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegally operated buses will be included in the roadways contract

Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से संचालित बसों को रोडवेज के अनुबंध में किया जाएगा शामिल

Sat, 11 Oct 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated buses will be included in the roadways contract
लखीमपुर खीरी। लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर सहित अन्य मार्गों पर अवैध रूप से संचालित बसों को अब रोडवेज की अनुबंधित योजना में शामिल किया जाएगा। इसके पीछे उद्देश्य ये है कि अवैध रूप से बसों के संचालन को शून्य हो। इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

लखीमपुर-सीतापुर-लखनऊ पर बड़ी संख्या में अवैध बसों व अन्य वाहनों का संचालन हो रहा है। 24 घंटे की चेकिंग में 98 अवैध वाहनों के संचालन की पुष्टि हुई है। इनके संचालन को शून्य करने के लिए इन्हें रोडवेज के अनुबंध से संचालित करने का फैसला लिया गया है। करीब 54 बसों को अनुबंध पर रखा जाना है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई ने आदेश में कहा कि गोला-लखीमपुर-सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर पांच, लखीमपुर-सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर 30, सीतापुर-सिधौली-लखनऊ सिधौली-मिश्रिख नैमिष मार्ग पर 15 व गोला-कस्ता-सीतापुर-लखनऊ पर चार बसों को अनुबंध पर रखा जाना है। निविदा प्रपत्र को 13 अक्टूबर को निगम वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह नवंबर तक ऑनलाइन निविदा भरने व सात को तकनीकी बिड डाउनलोड करने की तिथि रखी गई है। आदेश में कहा गया है कि बस स्वामी बस के आरसी, फिटनेस, बीमा, जमा अद्यतन मार्ग कर आदि प्रपत्र अपलोड करेंगे। रेड कारीडोर मार्गों पर अनुबंधन नहीं किया जाएगा। अनुबंध होने वाली बसों का मार्ग नहीं बदला जाएगा। अनुबंध अवधि बस की अधिकतम आयु पंजीयन 10 वर्ष होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed