{"_id":"6b04769807ac48e6270d1251","slug":"illegal-parking-on-the-highway-is-a-risk-factor-for-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-190490-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर अवैध पार्किंग, हादसों का रास्ता तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर अवैध पार्किंग, हादसों का रास्ता तैयार
Mon, 23 Nov 2026 10:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
बेलरायां में सरजू सहकारी चीनी मिल के बाहर सड़क पर खड़ीं ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक। संवाद
लखीमपुर खीरी। चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होते ही जिले की सड़कों पर गन्ना लदे वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके साथ ही हाईवे और प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग की समस्या भी सामने आने लगी है।
अमीनगर से बरवर और निघासन से मैगलगंज तक कई जगह सड़क किनारे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी मिलीं। कुछ स्थानों पर मुख्य सड़क और चौराहों के आसपास भी भारी वाहन खड़े नजर आए। इन वाहनों में कई के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। ऐसे में कोहरे के दौरान हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अमीनगर : दिन-रात गन्ना वाहनों की आवाजाही
अमीनगर में दिन और रात गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजर रही हैं। इनमें कई वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं हैं। रात में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे वाहनों की मौजूदगी का अंदाजा देर से लग सकता है। पेराई सत्र में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ सुरक्षा इंतजामों की जरूरत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
बरवर : चौराहे पर खड़ी लोडेड ट्रॉलियां
बरवर में गन्ना लदे ट्रैक्टर बिना रिफ्लेक्टर के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बरवर चौराहे पर गन्ने से लदी ट्रॉलियां सड़क किनारे खड़ी दिखाई देती हैं। चौराहे के आसपास भारी वाहनों की पार्किंग से आवागमन प्रभावित होने और दूसरे वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
निघासन : सिंगाही रोड पर सड़क पर ही खड़े वाहन
निघासन में सिंगाही रोड पर गन्ना लदे वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। कई वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इनमें अधिकतर के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। कोहरे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों के लिए इन्हें देख पाना भी मुश्किल हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मैगलगंज : एनएच-730 पर खड़ी मिली रोडवेज बस और ट्रक
मैगलगंज में एनएच-730 पर रोडवेज बस और एक ट्रक मुख्य सड़क पर खड़े मिले। चीनी मिल जाने वाले रास्तों पर गन्ना वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। इससे सड़क पर आवागमन के लिए कम जगह बचती है। भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और रिफ्लेक्टर की कमी से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले भी खड़े वाहनों से हुए जानलेवा हादसे
- 11 अक्तूबर, 2026 को हैदराबाद थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर निपनिया के पास रात में ईंटों से लदी खड़ी ट्रॉली में डीसीएम टकरा गई थी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई थी।
- 26 अक्तूबर, 2025 को शारदानगर थाना क्षेत्र के टिप्पनपुरवा के पास खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई थी।
- 11 जनवरी 2025 को खीरी थाना क्षेत्र के अमृतागंज के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई थी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत और दूसरा घायल हुआ था।
- तीन जनवरी 2024 को पलिया-निघासन रोड पर बेला के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से निजी स्लीपर बस टकरा गई थी। हादसे में बस में सवार एक किशोर की मौत हुई थी।
-- -
जनवरी से 31 अक्तूबर, 2026 तक नो पार्किंग में 921 वाहनों के चालान किए गए, जबकि बिना रिफ्लेक्टर वाले 125 वाहनों पर कार्रवाई की गई। गन्ना सीजन में भी कई वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई। पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक ओवरहाइट वाहनों को सीज किया गया। गन्ना वाहनों को थाने में खड़ा कराने में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में उन्हें सीज करने की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
-शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ
-- -- -- -- -
तीन दिन पहले ही अभियान चलाया गया था। इसके तहत अवैध तरीके से खड़े 42 वाहनों का चालान किया गया था। आगे भी अभियान जारी रहेगा। बड़े वाहनों को बिना रिफ्लेक्टर के नहीं चलने की हिदायत दी गई है। कोई भी वाहन मानकों की अनदेखी करते हुए चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक यादव, प्रभारी सीओ यातायात