{"_id":"6283f92c43e19806c01005d7","slug":"illegal-occupation-of-124-kanshi-ram-residence-in-gola-lakhimpur-news-bly485098794","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में 124 कांशीराम आवास पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में 124 कांशीराम आवास पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
कांशीराम आवास का भौतिक सत्यापन करती टीम।
64 में पड़ा था ताला, छह में रह रहे थे किराएदार
500 आवासों का पांच टीमों ने किया सत्यापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कांशीराम आवासों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया है। भौतिक सत्यापन में 124 आवासों पर अवैध कब्जा, 64 आवासों में ताला बंद और छह आवासों में किराएदार मिले हैं, जिन्हें नोटिस भेजकर अगली कार्रवाई की जाएगी। कुल 500 आवास का सत्यापन किया गया है।
भुसौरिया रोड पर वर्ष 2011 में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने 500 कांशीराम आवास बनवाए थे। इसमें अनुसूचित जाति को 250, अन्य पिछड़ा वर्ग को 135 और सामान्य को 115 आवास आवंटित किए गए थे। इसकी लगातार शिकायतें हो रहीं थीं। एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य के दिशा निर्देशन में तीन चरणों में भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक दीपक सागर के नेतृत्व में लेखपाल अनिल त्रिपाठी, शशि प्रकाश तोमर, अविनाश मिश्र, जयेंद्र कुमार, जय प्रकाश वर्मा और नगरपालिका कर्मचारियों के साथ पांच टीमें गठित की गई थीं।
राजस्व टीम ने भौतिक सत्यापन पूर्ण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। निरीक्षक दीपक सागर ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान 300 आवासों में लोग निवास करते मिले। वही 124 आवासों पर अवैध कब्जा है, 64 ताला बंद और छह में किराएदार रह रहे हैं और 6 आवास ऐसे मिले जिनके पात्र लाभार्थी मृतक हो चुके हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।