फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If there is no road, don't vote, put up banners, posters

सड़क नहीं तो वोट नहीं के लगाए बैनर, पोस्टर

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
If there is no road, don't vote, put up banners, posters
बाबूराम सर्राफ नगर में विरोध जताते लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज। शहर से सटे मोहल्ला बाबूराम सराफ नगर में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। कच्चे गलियारे, साफ पानी, बांस बल्लियों पर झूलती बिजली लाइन मोहल्ले की पहचान बनी है। विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों ने 2022 विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का एलान किया है। जगह-जगह पोस्टर बैनर टांगकर विरोध जता रहे है। सड़क नहीं तो वोट नहीं के स्लोगन लगाकर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह विरोध उन जनप्रतिनिधियों के लिए आइना है जो विकास का वादा कर दोबारा मुड़ कर भी नहीं देखते।
विज्ञापन

विरोध में लोगों का डोर टू डोर कैंपेन जारी है। यहां के बाशिंदों ने पूरे मोहल्ले में सड़क नहीं, तो वोट नहीं के बैनर पोस्टर लगा दिए हैं। सूरज शरण विश्वकर्मा ने बताया कि मोहल्ले में सड़कें, खड़ंजे न होने से जगह जगह गंदगी, कीचड़, व जलभराव होने से निकलना दूभर है। संक्रामक बीमारी की आशंका बनी रहती है। मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। मोहल्ले के कमलेश और धनीराम ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर आला अधिकारियों तक प्रार्थना पत्र देकर विकास की मांग करते रहे। बाबूराम सराफ नगर मोहल्ले में ईंट का ढेला तक नहीं लगा।
विज्ञापन

नगर पालिका विस्तार से मोहल्ले की दुर्दशा सुधरने की आस
लाला बाबूराम सराफ नगर मोहल्ला सैधरी ग्राम पंचायत का मजरा है। हाल ही में योगी सरकार ने नगर पालिका क्षेत्र विस्तार को हरी झंडी दी है। इससे शहर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्र नगर पालिका से जुड़ जाएंगे। इससे सड़क, बिजली और पानी की सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचेगी। गांव निवासी रामभरोसे और राम नरेश ने बताया कि नगर पालिका में शामिल होने के बाद ही शायद मोहल्ले की दुर्दशा दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed