फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If CM get complaints then no officer will be spared

सीएम तक शिकायतें पहुंचीं तो अधिकारियों की खैर नहीं

Wed, 24 Jan 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Jan 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
If CM get complaints then no officer will be spared
minister
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पहले कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री समाज कल्याण गुलाब देवी ने डीएम समेत सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि शिकायतों का जिले में ही गंभीरता से निस्तारण कराया जाए। यहां से मुख्यमंत्री तक मामले पहुंचे तो जिम्मेदारी तय करते हुए उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को संत कहते हुए इसे देश का सौभाग्य बताया और कहा है कि इनके अलौकिक नेतृत्व में भारत विश्वगुरु की पदवी पर पुन: स्थापित होगा। भगवान राम, श्रीकृष्ण समेत कई वीरों की जन्मस्थली होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा है कि हम इसे जवाब देने वाला प्रदेश बनाएंगे। प्रभारी मंत्री ने आवास और शौचालय निर्माण में पकड़ी गई गड़बड़ियों पर हुई कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पर किसी को नाजायज दबाव नहीं बनाने देंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने ग्राउंड में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया, जिसका प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सांसद अजय मिश्र टेनी, सांसद रेखा वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रदेश से उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, क्योंकि यहां भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण का जन्मस्थली है और अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत मेरठ से हुई थी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 तक जिले के समस्त गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने 219 परियोजनाओं का लोकार्पण और 151 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है, जिनकी कुल लागत 6446.10 लाख है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को सोलर लैंप, स्वेटर और किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सांसद रेखा वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, बाला प्रसाद अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा वाजपेयी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर रहे सदर विधायक योगेश वर्मा
लखीमपुर खीरी। सहकारिता चुनाव को लेकर दस दिन पहले विकास भवन स्थित सहायक निबंधक कार्यालय में भाजपा के दो गुटों में हुए झगड़े का असर स्थापना दिवस के मौके पर भी दिखा। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने अपने संबोधन की शुरुआत में उन्हें क्रांतिकारी नेता कहकर चुटकी ली, जिसके बाद लोगों का फोकस विधायक की ओर हो गया। क्रांतिकारी की उपाधि मिलने पर सदर विधायक भी माजरे को भांपते हुए हल्की मुस्कान के साथ चुप्पी साध गए। इसी मंच पर धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भी अपने संबोधन की शुरुआत में भावनाओं का इजहार चुटकी लेने वाले अंदाज में करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा को जिले का कंट्रोल करने वाला नेता बता डाला, जो चर्चा की विषय बना रहा। वजह भी है कि एक चैनल को दिए बयान में सदर विधायक ने खुद को ईमानदार घोषित कर अन्य सातों विधायकों को थाने से वसूली करने वाला कहा था।

जल्द ही प्रदेश में लागू होनी है स्वास्थ्य नीति
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि पिछली सरकारों के समय 15 सालों में प्रदेश का विकास बाधित हुआ और कार्य संस्कृति खराब हुई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार नवनिर्माण, नव उत्थान और नई कार्य संस्कृति की थीम पर कार्य कर रही है। संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन माह के अंदर प्रदेश में स्वास्थ्य नीति लागू की जाएगी, जिससे कर्नाटक के बाद देश में अपनी स्वास्थ्य नीति लागू करने वाला उत्तर प्रदेश दूसरा प्रदेश बन जाएगा।

तीन तलाक का जिक्र कर मुस्लिम महिलाओं से मांगे वोट
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम महिलाओं को देखकर तीन तलाक का मुद्दा छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने के लिए पीएम मोदी ने सराहनीय प्रयास किए हैं। अपनी ताकत पहचानने का आह्वान करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति गुस्से में काली बनकर दुष्टों का संहार करती है। अपने अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि जिसने तुम्हारा जीवन बदला, अधिकार दिया उसे वोट जरूर दें।


..मुट्ठी खुली तो खाक की
प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की। उन्होंने मुट्ठी खोलकर पंजा दिखाते हुए कहा कि इसने देश को बर्बाद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed