{"_id":"673c6ed069df0b47cc81446082857a9a","slug":"ideology-of-gandhi-and-shastri-be-followed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गांधी जी और शास्त्री जी की विचारधारा का अनुकरण हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गांधी जी और शास्त्री जी की विचारधारा का अनुकरण हो’
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Oct 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए। शहर में सफाई अभियान भी चलाया गया।
कलक्ट्रेट में डीएम किंजल सिंह ने सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। डीएम ने राष्ट्रगीत गाने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में डीएम ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां एडीएम एसपी सिंह ने गांधी और शास्त्री के विषय में सारगर्भित विचार व्यक्त किए। भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी ने महात्मा गांधी के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से शहर को साफ सुथरा बनाने का आह्वान किया। यहां शरद मिश्रा, निक्की वाल्मीकि सहित तमाम लोग उपस्थित थे। शहर के आजमानी पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समाजिक संस्था नि:स्वार्थ सेवा ने अस्पताल में बच्चों और मरीजों को फल तथा मिठाइयां बांटीं। इस कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल, मनस, आशु, अमित और राहुल सहित तमाम लोग उपस्थित थे। एसएसबी जवानों ने मुख्यालय पर सफाई अभियान चलाया। यहां उप महानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने सभी अधिकारियों और जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बालिकाओं ने भाषण तथा गीतों के माध्यम से गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी ने छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया। पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों ने गांधी जी के जीवन दर्शन के बारे में बताया तथा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने नगर पालिका गेट से गुरुगोविंद सिंह चौक तक सफाई अभियान चलाया। भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। यहां प्रधानाचार्य मिथिलेश गुप्ता ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सनी डे एकेडमी में महापुरुषों को समर्पित प्रतियोगिता कराई गई। रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में प्रबंधक डा.जनार्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जन सूचनाधिकार टास्कफोर्स समिति जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां गांधी और शास्त्री के बलिदान पर चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा में बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। टेक्निकल एजूकेशन ट्रस्ट ने टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
शहर में सलेमपुर कोन चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में एलडीबी के अध्यक्ष रामसागर वर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता आज भी है।
रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया इस मौके पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुमित गर्ग और सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके गुप्ता ने लोगों से श्रमदान करने को कहा। जिला कारागार में सीएमओ वीके साहू ने जेल अस्पताल पहुंचकर बंदियों को फल वितरित किए, यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।