फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ICU ward filled with children suffering from vomiting, diarrhea and fever

उल्टी-दस्त और बुखार पीड़ित बच्चों से फुल हुआ आईसीयू वार्ड

Wed, 18 May 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
ICU ward filled with children suffering from vomiting, diarrhea and fever
आईसीयू में भर्ती बच्चे।
जिला अस्पताल प्रशासन ने आठ बेड और डलवाए
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी से बच्चे परेशान हो रहे हैं। उल्टी दस्त और बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। आलम यह है कि दो दिन में 12 बच्चे आईसीयू वार्ड में भर्ती हुए, जिससे वार्ड फुल हो जाने से अलग से बेड डलवाने पड़े। हालांकि इन बच्चों की सेहत में अब सुधार होना बताया जा रहा है।

उल्टी दस्त शुरू होने पर पांच माह की नीतू पुत्री दयासागर, डेढ़ वर्षीय कीर्ति पुत्री ओम प्रकाश निवासी त्रिकोलिया, सात माह की माही पुत्री राम किशन निवासी देवापुर, तीन वर्षीय मानवी पुत्री महेंद्र निवासी शिवकॉलोनी, नौ वर्षीय महक पुत्री सलमान निवासी हाथीपुर, सात माह के लायबा पुत्री सादाब निवासी छाउछ, डेढ़ वर्षीय मीनाक्षी पुत्री लक्ष्मन सिंह निवासी मैगलगंज, सात वर्षीय प्रियांशु पुत्र पुष्पेंद्र निवासी गोला, एक वर्षीय दिव्यांश पुत्र राजकिशोर निवासी मकसोहा एवं बुखार आने पर पांच वर्षीय आरषू पुत्र मोहसिन निवासी महेवागंज, चार माह की मानवी पुत्री मोहित निवासी लहरपुर को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। अचानक डायरिया और बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने से आईसीयू वार्ड में बेड कम पड़ गए। इस पर आठ बेड अलग से डलवाए गए हैं। वार्ड स्टाफ इलाज शुरू होने पर बच्चों की हालत में सुधार होना बता रहा है।
विज्ञापन

आईसीयू वार्ड में निर्धारित बेड- 10
अतिरिक्त डलवाए गए बेड- आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed