फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I funds for toilets breakup

शौचालयों के लिए आई धनराशि में गोलमाल

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
I funds for toilets breakup
रुपये - फोटो : Desk
स्वच्छ भारत मिशन को गर्त में धकेल रहे जिम्मेदार
विज्ञापन

329 शौचालय का पैसा मिला पर बनाए सिर्फ 41
288 शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े
सीडीओ ने ग्राम सचिव पर एफआईआर के दिए निर्देश

कुंभी (गोला) ब्लाक के लोहिया गांव बस्तौली में शौचालय निर्माण के लिए भेजी गई धनराशि को हड़पने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले के सामने आने से स्वच्छ भारत मिशन के तहत यूडीएफ (खुले में शौच मुक्त) कार्यक्रम को झटका लगा है। खास बात यह है कि जिस ग्राम पंचायत में 34.56 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग हुआ, वह वर्ष 2014-15 में प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना डॉ राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम में चयनित थी। बीडीओ की जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए सीडीओ अमित सिंह बंसल ने ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय को दिए हैं। 
वर्ष 2014-15 में डॉ राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत कुंभी ब्लाक की ग्राम पंचायत बस्तौली का चयन किया गया था, जिसमें 329 शौचालय बनाए जाने का लक्ष्य मिला था। इनके निर्माण के लिए ग्राम निधि के खाते में 39.48 लाख की धनराशि भेजी गई थी। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद सिर्फ 41 शौचालय ही बनाए गए। मामले की शिकायत मिलने पर बीडीओ कुंभी रचना गुप्ता ने गांव जाकर शौचालय निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया, जहां 41 शौचालय ही पूर्ण रूप से निर्मित पाए गए। जबकि 288 शौचालय अपूर्ण/अर्धनिर्मित पाए गए। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान ने विभाग को लक्ष्य पूर्ण होने की सूचना भेजी थी। बीडीओ ने 34.56 लाख धनराशि के दुरुपयोग का मामला पाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी सरदार सिंह राना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रिकवरी करने की संस्तुति कर दी। 
विज्ञापन

 
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई कराते हुए दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित सिंह बंसल, सीडीओ  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed