फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   HWC Ambupur receives National Quality Assurance Standard Award

Lakhimpur Kheri News: एचडब्ल्यूसी अम्बूपुर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अवार्ड

Wed, 04 Jun 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
HWC Ambupur receives National Quality Assurance Standard Award
अम्बूपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ को सम्मानित करते सीएचसी ​अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई। स्रोत : स्
लखीमपुर खीरी। सीएचसी फरधान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर अम्बूपुर को स्वास्थ्य स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि को पाने वाला अम्बूपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिले का पहला स्वास्थ्य केंद्र है। यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर लगातार दो बार कायाकल्प अवार्ड से भी सम्मानित हो चुका है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अम्बूपुर का सोमवार को वर्चुअल एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) राज्य स्तरीय टीम डॉ. सतीश प्रजापति जिला क्वालिटी एश्योरेंस गुजरात व एएम निरल कुजूर ट्यूटर रांची झारखंड ने मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विकास शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डाक्यूमेंटेशन, साफ-सफाई व विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों का मूल्यांकन व स्टाफ इंटरव्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल मूल्यांकन के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेयी उपस्थित रहे। वहीं बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने विकास शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान एनसीडी सेल से विजय वर्मा, देवनंदन श्रीवास्तव, सीएचओ अमिता वर्मा, अनुराग वर्मा, दीपा धामी व रीता भार्गव, विश्वजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed