{"_id":"648da17c76fe942c2006f108","slug":"husband-wife-and-his-grandson-dies-in-road-accident-on-paliya-nighsan-road-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, 10 साल के नाती समेत दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, 10 साल के नाती समेत दंपती की मौत
Sat, 17 Jun 2023 05:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:37 PM IST
सार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के रहने वाले दंपती अपने नाती के साथ बाइक से निघासन की ओर जा रहे थे। रपटा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी में पलिया-निघासन मार्ग पर शनिवार को रपटा पुल के पास अनियंत्रित हुई बाइक पुलिया से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दंपती और उनके 10 साल के नाती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दंपती पीलीभीत जनपद के बिलसंडा क्षेत्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन
थाना बिलसंडा के ईशापुर गांव निवासी 52 वर्षीय रंजीत सिंह बाइक से 50 वर्षीय पत्नी सुखवीर कौर और 10 वर्षीय नाती सुखजीत सिंह के साथ निघासन की ओर जा रहे थे। पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। उनका नाती आगे बैठा था, जिससे संतुलन बिगड़ने से बाइक रेलिंग से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैग, कागजात व अन्य चीजों को कब्जे में लेकर शवों को पलिया सीएचसी भेज दिया। पलिया सीएचसी में आधार कार्ड व एक कागज पर लिखे नंबर पर कॉल कर मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजन वहां से पलिया के लिए रवाना हुए।
दस दिनों में सात लोगों की मौत
पलिया-निघासन मार्ग पर बीते 10 दिनों में दो मासूमों समेत सात लोगों की जान जा चुकी है। इस सड़क पर बोझवा से लेकर बेला तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें लोग असमय ही अपनी जान गवां बैठे हैं।ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
आठ जून को ही पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पति-पत्नी और मासूम समेत चार लोगों की जान चली गई थी। जबकि बीती देर शाम को भी इस रोड पर हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। रपटा पुल के पास कोई सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगा है, जबकि रपटा पुल पर रोड ऊंची नीची है, जिसके कारण भी हादसे हो रहे हैं।