फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband beats wife to death in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: नशे की लत में पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 31 Oct 2023 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि युवक नशे का आदी है। इसे लेकर वह आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। 

विज्ञापन
Husband beats wife to death in Lakhimpur kheri
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति नशे का आदी बताया गया है। आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।

विज्ञापन


भीरा थाने की ग्राम पंचायत बगियाखेड़ा के मजरा रूपनपुरवा निवासी विवेक का सोमवार की रात अपनी पत्नी सोनाश्री (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने पत्नी की पिटाई कर दी और गला दबा दिया। पिटाई और गला दबाने से सोनाश्री की मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना का पता चला तो मृतका के पिता मटेहिया निवासी रतनलाल और अन्य परिजन पहुंचे। थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और आरोपी पति विवेक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति विवेक के खिलाफ पत्नी की हत्या करने मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मृतका के पिता रतनलाल ने बताया कि विवेक रात दिन नशे में धुत रहता था। कोई काम धंधा नहीं करता। पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। उसकी नशे की लत के कारण घर का खर्च तक मुश्किल से चल पाता था। बीते तीन दिन से वह लगातार सोनाश्री से मारपीट कर रहा था। सोमवार की रात उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed