{"_id":"68061332085363b8f309b670","slug":"husband-and-wife-committed-suicide-in-lakhimpur-kheri-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह बनी काल: लखीमपुर खीरी में पति-पत्नी ने दी जान, साड़ी के फंदे से लटके मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह बनी काल: लखीमपुर खीरी में पति-पत्नी ने दी जान, साड़ी के फंदे से लटके मिले दोनों के शव
Mon, 21 Apr 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Apr 2025 03:13 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में दंपती ने आत्महत्या कर ली। उनके शव कमरे में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में रविवार रात गांव नकहापिपरी में घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। रात में ही शवों का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। मृतका के मायकेवालों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दाह संस्कार रूकवा दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र नकहा पिपरी सासिया कॉलोनी निवासी मनोज सिंह (48 वर्ष) और उसकी पत्नी तारावती (32 वर्ष) ने साड़ी का फंदा बनाकर झोपड़ी में लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां मुन्नी देवी और भाई सोनू ने बताया कि दंपती आधी रात के बाद कमरे में छत के कुंडे से फंदा बांधकर लटक गए थे। उनके परिजन शवों का रात में ही दाह संस्कार करना चाहते थे, लेकिन किसी ग्रामीण ने मायके वालों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: भाजपा विधायक भड़कीं, बोलीं- पुलिस ने लूट मचा रखी है... महिला को जिंदा करके दिखाइये
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि रविवार रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अंदर ही परिजनों ने सुबह चार बजे लटके हुए देखे। मृतका के भाई सोनू की सूचना पर मृत्यु का कारण जानने के लिए दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।