फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hundreds of people gathered in support of MLA Yogesh Verma in Lakhimpur kheri

थप्पड़ कांड: विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में स्वाभिमान रक्षा सम्मेलन, विलोबी मैदान में जुटे सैकड़ों लोग

Fri, 11 Oct 2024 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में थप्पड़ कांड के बाद माहौल गरमाया हुआ है। शुक्रवार को भाजपा विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में स्वाभिमान रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें सैकड़ों लोग जुटे हैं। 

विज्ञापन
Hundreds of people gathered in support of MLA Yogesh Verma in Lakhimpur kheri
ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय के पास बीते बुधवार को हुए थप्पड़ कांड को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में उनके सजातीय कुर्मी समाज के लोगों के साथ ही अन्य विभिन्न जातीय व सामाजिक संगठनों के लोग लामबंद हो गए हैं। इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को शहर के विलोबी मेमोरियल हॉल मैदान में स्वाभिमान रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


सम्मेलन में ग्रामीण इलाकों से विधायक के समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों लोग जुट गए। मैदान में पंडाल लगाकर मंच से लोगों ने भाषण दिया। भाजपा विधायक को थप्पड़ मारने और व्यापारी नेता से मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई।  

विज्ञापन

इन संगठनों ने दिया समर्थन 
पटेल सेवा संस्थान और कुर्मी क्षत्रिय महासभा के साथ ही क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, वैश्य महासभा, संयुक्त व्यापार मंडल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समेत तमाम संगठनों ने सदर विधायक योगेश वर्मा को समर्थन दिया है। 

ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। भाजपा नेता दीपक पूरी, सुर्जनलाल वर्मा, राजीव रत्न खरे, गोला ब्लॉक प्रमुख, मितौली से राजीव वर्मा समेत तमाम नेता यहां पहुंचे हैं। व्यापारी नेता राजू अग्रवाल के साथ मनोज अग्रवाल, रविकांत गोयल भी सम्मेलन में शामिल हुए हैं। सम्मेलन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed